Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने आशीर्वाद नर्सिंग होम में की छापेमारी -केस दर्ज , डॉक्टर अरेस्ट, वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार शाम को आशीर्वाद नर्सिंग होम में एक डॉक्टर एमडी पेडिएट्रिशन बन कर बच्चों का इलाज कर रहा था, पूछने पर वह कहने लगा की एमडी का मतलब मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अरेस्ट किए गए डॉक्टर का नाम पंकज कुमार गुप्ता हैं। इस डॉक्टर के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया हैं, और पुलिस ने आरोपित डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया हैं। इस खबर में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की द्वारा जारी किए वीडियो को आप देख सकते हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गत सोमवार को  एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी टी पॉइंट के पास आशीर्वाद नर्सिंग होम में एक डॉक्टर बिना डिग्री के बाल रोग विशेषज्ञ बन कर बच्चों का इलाज कर रहा है,अगर चेकिंग की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। उनका कहना हैं कि इस गुप्त सूचना के आधार पर 33 फुट रोड़, भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ स्थित आशीर्वाद अस्पताल को डॉक्टर मान सिंह, एसएमओ फरीदाबाद तथा टीम में शामिल अन्य डॉक्टर व स्थानीय पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त अस्पताल में एक डॉक्टर एक 6-7 साल के बच्चे का इलाज करता हुआ मिला। डॉक्टर मान सिंह, एसएमओ, फरीदाबाद द्वारा पूछताछ करने पर पाया कि इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम पंकज कुमार गुप्ता है तथा इलाज करने वाले पर्चे पर अपनी डिग्री एमडी डिप्लोमा पीडियाट्रिक (pediatric) लिखी हुई है, लेकिन वह मौका पर कोई डिग्री पेश नहीं कर सका। इस संबंध में थाना सिटी बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया हैं, और आरोपित डॉक्टर पंकज कुमार गुप्ता को अरेस्ट कर लिया गया हैं।  

Related posts

आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ जिला में आदर्श आचार संहिता लागू : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह

Ajit Sinha

एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर श्रीपाल 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश 20000 और सब इंस्पेक्टर 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x