Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सफाईकर्मी ने 15 कारों पर तेजाब डाला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सेक्टर- 75 स्थित मैक्सब्लिस व्हाइट सोसाइटी में कारों की सफाई करने की काम से हटाए जाने से नाराज होकर एक शख्स ने सोसाइटी में खड़ी 15 गाड़ियों पर तेजाब डाल दिया,लेकिन उसकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।  

सीसीटीवी में कैद, सेक्टर- 75 स्थित मैक्सब्लिस व्हाइट सोसाइटी के बेसमेंट में खड़ी कारों पर बोतल से तेजाब का छिड़काव कर  रहे आरोपी का नाम रामराज हैं. वह सोसाइटी के कारों की सफाई का काम बीते 2016 से करता आ रहा है. लेकिन बीते दिनों काम में की जा रही कोताही से नाराज होकर सोसाइटी वालों ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. जिसके कारण वह काफी खफा चल रहा था, बुधवार की सुबह रामराज तेजाब से भरी बोतल लेकर सोसाइटी के बेसमेंट की पार्किंग में  पहुंचा और वहां खड़ी 15 गाड़ियों पर तेजाब का छिड़काव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया.

जब सोसाइटी सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने कारों को क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी जांच करने के लिए सीसीटीवी कैमरे को देखा तो पता चला कि यह हरकत रामराज ने की है. सुरक्षाकर्मियों ने भागने का प्रयास कर रहे रामराज के पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. थाना 113 के प्रभारी जितेंद्र कुमार नहीं बताया कि सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर रामराज को आईपीसी की धारा 427 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है रामराज को तेजाब कहां से मिला और इस घटना के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related posts

दिल्ली -एनसीआर में गांजे की सप्लाई करने आए तीन तस्कर गिरफ्तार, दो फरार, लाखो रुपए मूल्य का 185 किलो गाँजा

Ajit Sinha

साइबर ठग गिरफ्तार, आरोपी ठग के पास से 25 लाख रुपए नगद, हीरे-जेवरात, कई फर्जी आईडी बरामद किए हैं

Ajit Sinha

प्रमुख पदों पर रह कर हेराफेरी में भी प्रमुख भूमिका निभा रेल कंपनी को 100 करोड़ रूपए का चुना लगाने वाले निदेशक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x