Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एमिटी यूनिवर्सिटी से घर के लिए निकलने के बाद गायब हुए,छात्र का शव को पुलिस ने गहरे नाले से बरामद किया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा से गत19 दिसंबर को गायब हुए एमिटी यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र का शव रबूपुरा थाना इलाके में एक नाले में पड़ा मिला। छात्र शाम 6 बजे के करीब एमिटी यूनिवर्सिटी से घर के लिए निकला था लेकिन जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालो उसकी गुमशुदगी की सूचना थाना रबूपुरा पर दर्ज कराई गई। पुलिस की टीमें छात्र की तलाश कर रही थी इसी दौरान नाले में मिला था तैरता हुआ। छात्र का बैग दिखाई दिया जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने नाले में उतरकर छात्र के शव को बरामद किया.पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह तस्वीर है एमिटी यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र दीप राज की जो 19 दिसंबर को नोएडा के सेक्टर 125 एमिटी यूनिवर्सिटी से घर के लिए निकला और गायब हो गया. काफी इंतजार करने के बाद जब दीप राज घर नहीं लौटा तो दीप राज के पिता राज बहादुर जो पेशे से वकील है ने रबूपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस की टीम के साथ चार टीमें बनाकर दीप राज की तलाश शुरू की सबसे पहले दीप राज की यूनिवर्सिटी से निकलते समय की फुटेज और अहम जानकारियां जुटाई  गई और दीप राज के बहन फोन से मिली जानकारी के अनुसार उसने परी चौक से बस पर सवार होने के दौरान अपनी बहन को मैसेज किया था। 

पुलिस की टीमों ने इसके आधार पर पूरे इलाके की तलाशी शुरू की तो यमुना एक्सप्रेस-वे के साथ बने गहरे नाले में दीप राज का तैरता हुआ बैग मिला. नाले में काफी पानी भरा होने के कारण उसमें उतरना संभव नहीं था,पुलिस टीम ने पंप लगाकर पानी को निकाला. उसके बाद एनडीआरएफ की टीम और डॉग स्क्वायड के द्वारा दीप राज की तलाश शुरू की गई.नाले में तलाशी के दौरान दीप राज की बॉडी बरामद हुई. उसका फोन उसके हाथ में ही था.जो पानी में भीग जाने के कारण बंद हो गया था. पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का मानना है कि यह एक हादसा भी हो सकता है. लेकिन पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. 

Related posts

साइबर पुलिस ने 12 करोड़ की ठगी के आरोपी को दबोचा, चाइनीज साइबर नेक्सस का हुआ पर्दाफाश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना सराय ख्वाजा की टीम ने आज बलात्कार के आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha

अरेस्ट 50000 का इनामी गांजा तस्कर,इससे पहले फरीदाबाद में पकड़ा गया था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x