Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आठ करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़कों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ किया उद्घाटन, कृष्णपाल गुर्जर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने निरन्तर विकास कार्यों की कड़ी में आज सराय ख्वाजा व अशोका एन्कलेव क्षेत्र में कुल लगभग आठ करोड़ रूपये की लागत से बनाई जाने वाली आरएमसी सड़कों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर फरीदाबाद नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चैधरी, सम्बन्धित वार्डों के पार्षद अजय बैंसला व जितेन्द्र यादव (बिल्लू पहलवान) प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इन सड़कों के अन्तर्गत लगभग साढ़े चार करोड़ रूपये की लागत से अशोका एन्कलेव-पार्ट-तृतीय मेन प्रथम क्षेत्र की आन्तरिक सड़कें बनाई जायेंगी। लगभग दो करोड़ रूपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग से सैक्टर-37 से होते हुए बाईपास तक तथा लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग से सराय ख्वाजा मुख्य बाजार से होते हुए बाईपास तक बनाई जाने वाली आरएमसी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। फरीदाबाद नगर निगम द्वारा इन सड़कों का निर्माण कार्य आगामी दो माह की निर्धारित समयावधि के भीतर ही पूरा कर दिया जायेगा।
श्री कृष्णपाल गुर्जर ने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मजबूत सड़कों जैसा संरचनात्मक ढांचा तैयार करने से लोगों की भावी तरक्की की सम्भावना प्रबल होती है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अपना कोई निजी परिवार नहीं है बल्कि उनके लिए तो देश व प्रदेश की समूची जनता ही परिवार के समान है। जिसके भावी विकास की नींव को मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लें और इनके जन प्रचार-प्रसार करने में भी सहयोग दें।

Related posts

पुलिस आयुक्त राकेश आर्य द्वारा 6 पुलिसकर्मियों को “Hero of the Week” के अंतर्गत प्रशंसा पत्र देखकर किया सम्मानित

Ajit Sinha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत अनेक नेता अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पलवली में पांच लोगों के कत्ल के मामले में मौजूदा महिला सरपंच, पति बिल्लू सहित 18 लोगों को एसआईटी ने किया गिरफ्तार, डीसीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x