Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ पर डीसी निशांत यादव ने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के 51 साल पूर्ण होने पर विजय दिवस के अवसर पर गुरुग्राम जिला प्रशासन की ओर से वीर शहीदों को उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने नमन किया। सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन के परिसर में शहीद स्मारक पर जिला प्रशासन व जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों ने उपायुक्त के साथ 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस के जवानों ने युद्घ स्मारक पर ही शहीदों की शहादत को नमन किया और शस्त्र झुकाकर श्रद्घाजंलि दी। ।

इस मौके पर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता, शौर्य व बलिदान के लिए याद किया जाता है। वैश्विक इतिहास में दुश्मन सेना को इतनी बड़ी संख्या में सशस्त्र आत्मसमर्पण करवाने का गौरव भारत के वीर सैनिकों के नाम दर्ज है। देश की यह ऐतिहासिक जीत आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। उन्होंने कहा कि इस बीच हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने बड़े पैमाने पर कुर्बानियां दी थी। हम सभी को देश की आन पर अपनी शहादत देने वाले वीर बलिदानियों सहित उनके परिवारों को भी नमन कर यह संकल्प लेना चाहिए देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण रखने के लिए हम सभी अपना सर्वश्रेष्ट योगदान देंगे।

इस अवसर पर डीसी श्री यादव ने 1971 भारत पाक युद्ध की वीरांगना श्रीमती शकुंतला, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती फूलवती व श्रीमती विद्या देवी सहित युद्ध के वीर कैप्टन मामराज सिंह, नायक मान सिंह चौहान व दया किशन सहित सिपाही धर्मपाल को शॉल भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल(रि) अमन यादव, हेड क्लर्क अजित सिंह, कर्नल(रि) कंवर भारद्वाज, संतपाल, कैप्टन(रि) रविंदर सिंह व प्रमोद कुमार, सूबेदार(रि) कवर सिंह, रमेश व बलजीत, हवलदार(रि) कर्मवीर, एमसीपीओ नरेंद्र सिंह, सीपीओ वीरेंदर व भूपेंद्र, सूबेदार ताराचंद, प्रेमचंद, सेवादार  प्रकाश थापा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

सैमसंग कंपनी के अधिकारी बनकर आमजनों से धोखाधड़ी से ठगी करने वाले तीन आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

हरियाणा: वैक्सीनेशन को लेकर देश के 24 बड़े शहरों में करवाए गए सर्वे में गुरूग्राम प्रथम-अनिल विज

Ajit Sinha

लीव-इन पार्टनर के साथ मारपीट करके हत्या करने वाला आरोपित आकाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x