Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले 50 बड़े भू- माफियाओं पर टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज- वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: यमुना विकास प्राधिकरण ने भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सीईओ के आदेश पर 50 कॉलोनाइजर ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन कॉलोनाइजर्स ने अलीगढ़ के टप्पल में यमुना प्राधिकरण की करीब ढाई सौ करोड़ की कीमत की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। तीन दिन पहले प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने परियोजना विभाग के अधिकारियों तथा भूलेख विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध निर्माण करने वाले भू- माफियाओं के द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की।

कॉलोनाइजर्स से 550 बीघे जमीन को कब्जा मुक्त कराया हैं। अब प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले 50 बड़े भूमाफियाओ पर टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यमुना प्राधिकरण की कार्यवाहक सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि यमुना प्राधिकरण का अलीगढ़ के टप्पल में अधिसूचित क्षेत्र है।

जो अर्बन क्षेत्र में आता है। वहां पर भू माफियाओं ने अवैध रूप से कॉलोनी काटकर प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण किया हुआ था। जिसको लेकर काफी दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रही थी। वहां पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर अधिसूचित क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले 50 भू-माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
कार्यवाहक सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि अलीगढ़ के टप्पल में प्राधिकरण ने बुधवार की कार्रवाई के दौरान 550 बीघे जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाकर जमीन को मुक्त कराया। इस जमीन की कीमत 250 करोड़ बताई जा रही है।

लोगों से अपील है कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों व बिल्डरों के झांसे में ना आए। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में जो भी विकास कार्य किए जाएंगे। वह प्राधिकरण के द्वारा किए जाएंगे। इसके अलावा अगर वहां पर कोई अवैध अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवरानी ने बुजुर्ग जेठानी को सड़क गिरा कर सरेआम डंडों से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर में गांजे की सप्लाई करने आए तीन तस्कर गिरफ्तार, दो फरार, लाखो रुपए मूल्य का 185 किलो गाँजा

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने घूसखोरी के मामले में एक एचसीएस अधिकारी (एसडीएम) को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x