Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से सामने आए सकारात्मक परिणाम,रामबिलास

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेन्द्रगढ़ : हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की बेटियां विश्व के मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं और उनमें प्रतिभा भरी पड़ी है। प्रदेश में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
प्रो. रामबिलास शर्मा ने उक्त विचार गत दिवस देर सायं बुचौली रोड़ महेन्द्रगढ़ स्थित श्रीराम सैनी के निवास पर पहुंचकर उनकी पौत्री की गोद भराई समारोह में  वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों सहित सैनी समाज से मेरा विशेष लगाव रहा है तथा इस वर्ग का मेरी जीत में हमेशा से ही बड़ा योगदान मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर सबका विकास करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मैं भी सभी वर्गों के लागों के हितों को ध्यान में रखते हुए महेन्द्रगढ़ क्षेत्र को विकास के उच्चत्तम शिखर पर ले जाने के लिए प्रयासरत हूं। इस अवसर पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान करते हुए कहा कि महेन्द्रगढ़ को विकास से युक्त तथा हर प्रकार की समस्या से मुक्त करना ही मेरा मूल मकसद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने देश एवं प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश एवं प्रदेश हर रोज विकास की नई ऊंचाईयों को छूता जा रहा है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब तक महेन्द्रगढ़ सहित विधानसभा क्षेत्र के गांवों को विकास कार्यों के लिए लाखों रूपए की ग्रांट दी जा चुकी हैं। विकास का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा तथा आगामी दो वर्षों के दौरान विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं के दम पर महेन्द्रगढ़ क्षेत्र की तस्वीर और लोगों की तकदीर बदल जायेगी। इस अवसर पर डीएसपी सतेन्द्र कुमार, नपा प्रधान रीना बंटी, पार्षदों में कृष्णा जांगिड़, सोनू सैनी, अमित मिश्रा, डा़. कृष्ण भिंडी, जेबी सैनी, छोटू सैनी, मनीष सैनी के अलावा सुधीर दिवान, ठेकेदार विजय सैनी, श्रीराम सैनी, गगन सैनी, महावीर सैनी, माड़ूराम सैनी, रवि सैनी, कपूर सैनी, कैलाश आढ़ती, भूपेन्द्र गोयल, नितिन गोयल, प्रीतम सैनी, प्रवीन सैनी, परमेश्वर बागड़ी आदि उपस्थित थे।

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में दक्षिण एशिया मामलों की प्रभारी बनीं फोंटिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नेशनल हाइवे -2 स्थित एनएचपीसी फ्लाई ओवर पर बाइक सवार दो लड़कों की एक कंटेनर से टकराने के कारण हुई मौत।

Ajit Sinha

डीजीपी मनोज यादव ने नहर में छलांग लगाने वाली महिला को बचाने वाले पुलिस कर्मी को दिया10000 का इनाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x