Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :नेशनल हाइवे -2 स्थित एनएचपीसी फ्लाई ओवर पर बाइक सवार दो लड़कों की एक कंटेनर से टकराने के कारण हुई मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात नेशनल हाइवे 2 स्थित एनएचपीसी चौक के समीप फ्लाई ओवर पर एक तेज रफ़्तार बाइक की एक कंटेनर से टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया जहां पर पुलिस ने आज दोनों शवों के पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। यह घटना देर रात तक़रीबन 2 बजे की हैं।
खबर हैं कि सुशील पांडेय ,42 साल व अनिल ,33 साल हैं यह दोनों प्रहलाद पुर, दिल्ली के रहने वाले हैं,यह दोनों फरीदाबाद के एक कंपनी में एक साथ नौकरी करते थे। इनके बॉस की तबियत ख़राब होने के कारण वह सेक्टर -21 के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती थे उन्हें सुशील पांडेय व अनिल अस्पताल में देख कर वापिस दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग नेशनल हाइवे -2 स्थित एनएचपीसी फ्लाई ओवर के ऊपर चढ़े तो उनके आगे एक कंटेनर जा रही थी जिसने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे उनकी बाइक उस कंटेनर से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी सुशील पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

पलवल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एसआई गजराज सिंह हुए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत; पुलिस अधीक्षक नीतीश ने कंधे पर लगाए स्टार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का शानदार झलक देखें वीडियो में।

Ajit Sinha

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करते  है चालान, पुलिस की किसी से रंजिश नहीं: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x