Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों ने विधायक राजेश नागर का किया जोरदार स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर का गांव फत्तूपुरा में नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर छोटी सरकार के प्रतिनिधियों ने विधायक से विकास कार्य तेज करवाने में सहयोग करने की अपील की।यहां पहुंचने पर सबसे पहले ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ विधायक राजेश नागर का स्वागत किया गया और फूल मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। विधायक राजेश नागर ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आपके चुनाव पूर्ण होने के बाद अब बस्ते खुल जाएंगे और गांवों में हम विकास कार्यों को और तेजी से चलाएंगे। नागर ने कहा कि गांव की पंचायतें अपने विकास की योजनाएं बनाएं। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्राम सरकार को विकास के लिए खुली छूट दी है। विकास कार्य के लिए फंड की कमी नहीं है, केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना होगा।

सीएम साहब को भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। वह कहते हैं कि योजनाएं बनाकर लाओ और उन्हें क्रियान्वित करो। जिससे कि जनता का जीवन स्तर सुधरे। नागर ने कहा कि आप लोगों के पास अब अपने गांव के विकास, भाईचारा बनाए रखने समेत पर्यावरण, वन्य जीवन सुरक्षा, संस्कृति रक्षा की अनेक जिम्मेदारियां हैं। उन्हें पूरा करने में लग जाइए। हमारा पूरा सहयोग आपको मिलेगा।इ

Related posts

फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और सोनीपत जिलों के लगभग 50 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

Ajit Sinha

गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत, एडीजीपी विर्क को राष्ट्रपति पुलिस मेडल  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी की सबसे बड़ी पार्क टाउन पार्क की खूबसूरती की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया, फ्लावर वॉच लगाए गए , विपुल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x