Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों फर्जी केसों में फंसाने वाले बीजेपी को दिल्ली की जनता दिया करारा जवाब-वर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी भावी मेयर पद के उम्मीदवार ओ पी वर्मा का कहना हैं कि दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव के नतीजे जो आए हैं, असल में देश की 130 करोड़ जनता की जीत हैं, आज देश की जनता के साथ -साथ फरीदाबाद की जनता को भी जीत का जश्न मनाना चाहिए। और मना भी रहे हैं। अब तक जो दिल्ली में आम आदमी पार्टी आकड़े दिखाई दे रही हैं, इससे दिल्ली में मेयर आम आदमी पार्टी का बनना लगभग तय हैं। यही आशीर्वाद फरीदाबाद की जनता का आने वाले नगर निगम चुनाव में उन्हें  देगी और वह भी एक दिन फरीदाबाद नगर निगम का मेयर अवश्य बन जाएगें, फरीदाबाद की जनता की जय हो। 

उन्होंने बातों की गति को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा हैं, चाहे वह नगर निगम का चुनाव हो या विधानसभा का  चुनाव हो, उनके स्तर पर सिर्फ गिने चुने ही चेहरे ही बीते आठ सालों में सामने आए हैं, जो देश के सबसे बड़े उद्योगपति हैं, उनका नाम नहीं लेना नहीं चाहूंगा । इससे तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का कार्य चलता हैं,इससे आम आदमी का काम कतई नहीं चलता। आम आदमी का कार्य तो सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही चलता हैं ,जो हर उन चीजों का ध्यान रखता हैं,

जो रोजाना की जरुरत हैं, उसमें जनता को हमेशा राहत देने का काम किया हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बीते आठ सालों में सिर्फ महंगाई की मार दिया हैं, देश के शहर भर में ताबड़ तोड़ महंगाई बढ़ा कर देश के उद्घोगपतियों को सिर्फ फायदा पहुंचाने का कार्य किया हैं, आमजनों के लिए कुछ भी नहीं किया , देश की जनता हमेशा से मौके पर ही चौका मारने का काम किया हैं, जो दिल्ली की जनता ने मार दिया, अब हरियाणा की जनता आने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीता कर करिश्मा दिखाएगी।    
    

Related posts

फरीदाबाद:एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा लाल बैग लेकर पहुंचे विजिलेंस दफ्तर

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: 20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस जांच अधिकारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस समारोह-2026 पर तिरंगा लाइटों की रोशनी से जगमग होगा मार्केट मॉल रोड, ग्रीन फील्ड -वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x