Athrav – Online News Portal
नोएडा

बेकाबू जगुआर कार ने स्कूटी पर कंपनी जा रही युवती को मारी टक्कर, युवती की मौत, चालक गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: बेकाबू जगुआर कार ने सेक्टर-96 में स्कूटी पर कंपनी जा रही युवती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ने काफी दूर तक उन्हें घसीटा। हादसे के बाद कार सवार युवक लड़की को अस्पताल ले जाने की बजाय मौके से फरार हो गए। लोगों ने गंभीर हालत में यर्थाथ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा गाड़ी चालक को भी पकड़ लिया है,मामले की जांच की जा रही है. 

घटनास्थल पर पडी इस स्कूटी की हालत बेकाबू जगुआर कार से हुई टक्कर से हुई है तेज रफ्तार जगुआर कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए हैं। चश्मदीदो का कहना है की जैसे ही युवती आफिस के लिए मुड़ी सेक्टर -96 कट के पास जगुआर ने उसे टक्कर मार दी। नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि युवती के भाई  के शिकायत पर  मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के भाई के अनुसार उसकी बहन दीपिका त्रिपाठी शनिवार की सुबह अपने घर से स्कूटी लेकर नौकरी के लिए निकली थी। सुबह करीब दस बजे उनको सूचना मिली कि एक जगुआर गाड़ी ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी है।

जिसमें उनकी बहन को काफी गंभीर चोट आई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दीपिका को सेक्टर-110 में स्थित यथार्थ अस्पताल में एडमिट कराया, जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया है। गाड़ी चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहचान सैम्यूल आडयू प्यास्ते के रूप में हुई है। जो मूल रूप से फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है।जिसको कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जाम से हलकान मां के अंतिम संस्कार में जा रही महिला किसानों के जाम में फंसी, किसानों के साथ में नोकझोंक वीडियो वायरल

Ajit Sinha

रिटेल मैनेजर और उसके भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

Ajit Sinha

1.48 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश: CA फर्म के पार्टनर ने ही रची थी साजिश, 6 शातिर गिरफ्तार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x