Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:22 वर्षीय लड़की का गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने वाले 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लड़की के पिता ने एसजीएम थाना में गैर कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। लड़की संस्कृति का पति जावेद ,लड़की का देवर फिरोज खान, लड़की का ससुर लियाकत अली,लड़की की सास, लड़की स्वयं,पायल गवाह, इरशाद गवाह, अब्दुल सजान लिखा कराने वाला मौलवी, ईश्वर प्रसाद नोटरी के नाम शामिल हैं। ये मुकदमा लड़की के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक लड़की एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है। जो 28 अक्टूबर को अपने घर से अपने ऑफिस गई थी। जो ऑफिस ना जाकर जावेद के साथ चली गई थी। जिसने जावेद के साथ निकाह कर लिया था। लड़की ने अदालत के माध्यम से पुलिस प्रोटेक्शन भी ले रखी थी।

लड़की संस्कृति, और जावेद के साथ उसके परिवार ने हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के अंतर्गत धारा 12(1),12(5) का उल्लंघन किया है। जिसमें 2 लाख का जुर्माना तथा 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। आरोपी जावेद फरीदाबाद के सीएम नगर के रहने वाले हैं। लड़की आरोपी को पिछले 1 वर्ष से जानती है। लड़की के पिता की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में तफ्तीश जारी है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

बिल्डर कंपनियां सुर्ख़ियों में, जो बिना लाइसेंस व बिना हरेरा के रजिस्टेशन के अवैध रूप से प्लॉट बेच रहे, पर्ची लाओ कार्रवाई करेंगे-डीटीपी

Ajit Sinha

प्रेमी ने चाकू से हमला कर प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट, बड़े भाई की बेटी को लिया था गोद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि विभाग और क्राइम ब्रांच -56 की संयुक्त टीम ने रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करते 4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x