Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मंझावली पुल का निर्माण सरकार द्वारा ज़ारी हिदायतों के अनुसार तेज़ी से पूरा किया जाए: उपायुक्त विक्रम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज वीरवार को ग्रेटर नोएडा से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी की निर्माणाधीन अहम कड़ी मंझावली पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयार हो रहे मंझावली पुल के कुछ अहम बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली व जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल बनाते समय यह खास ध्यान रखा जाये की पुल बनने के बाद बरसात होने पर पुल पर पानी ना खड़ा होने पाए।

पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता में कोई कमी न हो और पुल का निर्माण सरकार द्वारा ज़ारी हिदायतों के अनुसार तेज़ी से पूरा किया जाए।वर्तमान स्थिति में पुल के ऊपर रेलिंग बनाने का कार्य प्रगति पर है और पुल के दोनों ओर अप्रोच सड़क बनाने का काम शेष है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उपायुक्त विक्रम सिंह को बताया कि पुल के दोनों ओर अप्रोच रोड बनाने का काम अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही डीसी विक्रम सिंह ने मंझावली पुल से खेड़ी पुल को कनेक्ट करने वाले मास्टर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह मास्टर रोड चार लेन की बनाए जाना प्रस्तावित है।इस दौरान एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रदीप सिन्धु, एसडीओ प्रकाश लाल, जेई सिद्धार्थ और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस में 183 (एसपीओ) विशेष पुलिस अधिकारियों  की, कल 10 दिसंबर से 24 दिसंबर -2021 तक भर्ती की जाएगी। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आईएएस बनी सैनिक कालोनी की रंजीता शर्मा को आप नेता धर्मबीर भड़ाना सहित कई पार्टियों के नेताओं ने दी बधाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में इंस्पेक्टर सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x