Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

तीन कुख्यात गैंगस्टरों को भारी तादाद में हथियारों समेत अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच WR-2 की टीम ने आज गैंगस्टर ललित त्यागी के हत्या के मामले में वांछित तीन कुख्यात गैंगस्टरों को अरेस्ट किया हैं। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं जिसमें डबल बैरल गन -3 , सिंगल बैरल गन -2 , कंट्री मेड कट्टा -3 , कंट्री मेड पिस्टल -1 , कारतूस 315 बोर -6 , 12 बोर -17 बरामद किए हैं। अरेस्ट किए गए गैंगस्टरों के नाम अर्जुन उर्फ़ पंडित , उम्र 22 साल , निवासी गांव लहछोडा, थाना चंडी नगर , जिला बागपत , उत्तर प्रदेश, अक्षय शर्मा ,उम्र 22 साल , निवासी गांव लहछोडा, थाना चंडी नगर , जिला बागपत , उत्तर प्रदेश व रवि शंकर शर्मा , उम्र 26 साल , निवासी गांव लहछोडा, थाना चंडी नगर , जिला बागपत , उत्तर प्रदेश हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 7 नवंबर -2022 को शिकायतकर्ता अंकित पुत्र सुशील त्यागी निवासी ग्राम हाथवाला, तहसील समालखा, जिला. पानीपत, हरियाणा ने कहा कि वह अपने चाचा ललित त्यागी और चचेरे भाई बंटी के साथ अपने खेतों में काम कर रहे थे। जब उनके चाचा ललित यमुना नदी में स्नान कर रहे थे और बंटी ट्रैक्टर चला रहा था, तो कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके खेतों में आए और उनके चाचा ललित त्यागी और उनके चचेरे भाई बंटी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

ललित के सीने और जांघ में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन ललित की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। हत्यारे मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी क्रमांक 948/22, दिनांक 07.11.22 आईपीसी की धारा 302/34 एवं 25 आर्म्स एक्ट थाना समालखा, पानीपत, हरियाणा में दर्ज की गई है. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में जांच की लेकिन आज तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई.अब पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तीनों गैंगस्टर को अरेस्ट कर लिया हैं।

Related posts

पूरे भारत वर्ष से चोरी के 5000 से अधिक मोबाइल फोनों को विदेशों बेचने वाले अंतर्राष्टीय तस्कर को मुंबई से किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रात्रि चेकिंग के दौरान डयूटी में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई हैं।  

Ajit Sinha

3000 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x