Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:गांव अगवानपुर में आयोजित समारोह में मैथिल समाज ने विधायक राजेश नागर का किया जोरदार स्वागत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जगदम्बा मिथिला विद्यापति संघ ने आज विद्यापति पर्व में विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर समाज ने अपनी मांगें भी रखीं। नागर ने कहा कि समाज की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। विद्यापति पर्व पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मिथिला को हमारी माता- सीता के साथ जुड़ाव रहा है। 
जो हमारे आराध्य भगवान श्रीराम चन्द्र जी की भार्या हैं। सांस्कृतिक रूप से मिथिला बहुत समृद्ध है।

हम मिथिला वासियों को सांस्कृतिक प्रचार प्रसार में सहयोग करते ही हैं और आगे भी करते रहेंगे। नागर ने कहा कि कोई भी समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान से जाना जाता है। आप अपनी पहचान को कायम रखने के लिए इतने बड़े आयोजन कर रहे हैं जिससे आने वाली पीढिय़ों को भी अपनी मिट्टी से जुडऩे में मदद मिलेगी।विद्यापति पर्व को मिथिला की आन बान शान का पर्व माना जाता है।

जिसका आयोजन अगवानपुर में अनेक मिथिला कलाकारों की प्रस्तुतियों के संग हुआ। जिनमें दिलीप दरभंगिया, विकास झा, अरविन्द सिंह, रानी झा, डौली सिंह, वर्षा झा, आलोक आनन्द, धीरज आदि प्रमुख रहे।इस अवसर पर आयोजन मंडल के सदस्यों ने कहा कि मैथिली बिहार की एकमात्र भाषा है जो संविधान के अष्टम अनुसूची में शामिल है और मैथिली और मिथिलाक्षर आज की भाषा नहीं है। मिथिला देश का उल्लेख तो महर्षि वाल्मीकि ने भी किया है। समाज ने अन्य मांगें भी रखीं जिन पर विधायक ने अपना भरपूर सहयोग देने की बात कही। 

Related posts

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद जिले में अब तक 33 कोरोना के केस पॉजिटिव मिले हैं, 25 भर्ती, 8 लोग हुए डिस्चार्ज।   

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश में बनाए गए 20629 पोलिंग बूथ: पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बारिश से पहले सेक्टर -9 -10 के लोगों को जलभराव से जल्द मिलेगा छुटकारा , कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x