Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सेक्स रेकेट का घिनौना धंधा, पुलिस रेड में 4 लड़के अरेस्ट, 7 लडकियों को किया गया रेस्कयू।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-41 स्थित ओयो होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस और एएचटीयू टीम ने पर्दाफाश किया है। देर रात छापा मारकर ओयो रूम से 4 युवकों को गिरफ्तार कर 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया।पुलिस ने आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। मौके से 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया जिनसे पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जुटा रही है। 

पुलिस के रेड के बाद रेस्क्यू कर बस में बैठा ले जा रही लड़कियों और ओयो होटल में जांच-पड़ताल कर रहे एसीपी-1 रजनीश वर्मा का कहना है कि कोतवाली 39 पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर- 41 में स्थित ओयो होटल प्रीमियर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है, सूचना के आधार पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस और एएचटीयू टीम ने छापा मारा जहां से चार युवक और युवती संदिग्ध हालात में मिले। 

काफी सारा आपत्ति जनक सामान  भी मिला है। जांच और पूछ्ताछ से पता चला कि यहाँ अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने 4 युवकों गजेन्द्र कुमार ,आलोक कुमार, प्रवीण और धर्मेन्द्र कुमार सिंह को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है. 

जिनसे पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसीपी-1 रजनीश वर्मा ने बताया की पुलिस ने होटल से आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 1 पेटीएम स्कैनर, 1900 रुपये नगद, रजिस्टर तथा ग्राहक फार्म और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जुटा रही है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

Related posts

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 70 लाख रुपये नकद जब्त, 110 मुखबिर बैंक खाते सील किए गए।

Ajit Sinha

स्पेज सोसायटी में दो व्यक्तियों ने पति -पत्नी को इसलिए बेरहमी से पीट दिया, की उसे शक था कि उसकी पत्नी इन्हीं के कारण अलग रह रही है -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पंचशील कॉलोनी में 6 महीने की गर्भवती महिला की दबा कर बाल्टी में भरे पानी में डुबो -डुबो कर सनसनीखेज हत्या कर दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x