Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद ब्रेकिंग: रक्तदान है महादान, रक्त का कोई और विकल्प नहीं : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पंजाबी समिति बल्लभगढ़ द्वारा रविवार को आठवां विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। ऐसे में हमें अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए ताकि यह समय पर जरूरतमंदों के काम आ सके। उन्होंने कहा कि इस विशाल रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पंजाबी सेवा समिति मानव समाज में बढ़-चढ़कर आगे आईं हैं। मैं सभी पदाधिकारियों और सदस्य गणों को बधाई देता हूंँ !प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा  ने कहा पिछले अनेक वर्षों से पंजाबी सेवा समिति जरूरतमंद रोगियों को रक्तदान कराके बहुत ही विशेष कार्य कर रही है। यह रक्तदान शिविर जिसमें रक्तदाताओं के लिए उन्होंने कहा की रक्त की एक एक बूंद कीमती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया ! ज्योति छाबड़ा ने बताया कि, समिति द्वारा पहला शिविर 2015 में आयोजित किया था।

छाबड़ा के अनुसार वर्ष 2015 में 151 यूनिट वर्ष 2016 में 200 यूनिट वर्ष 2017 में 225 यूनिट वर्ष 2018 में 251 यूनिट वर्ष 2019 में 275 यूनिट वर्ष 2020 में 372 यूनिट वर्ष 2021 में 311 यूनिट रक्त एकत्रित कर संस्था ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उसी कड़ी में इस बार भी समिति द्वारा 312 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जो कि, अपने आप में एक मिसाल है। इस शिविर में महिला एवं पुरुष व युवाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर में रोटरी ब्लड बैंक व बादशाह खान अस्पताल (बी.के. ब्लड बैंक) फरीदाबाद व पवन अस्पताल ब्लड सेंटर का सहयोग रहा। इस शिविर में फरीदाबाद के सी एम ओ श्री विनय गुप्ता भी उपस्थित रहे। पंजाबी सेवा समिति पिछले 8 सालों से मानव हित में विशेष कार्य कर रही है। यह सभी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने फूल बुक्के व शाल ओड़ा कर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किये।इस मौके पर शिविर में आये हुये अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया।

इस रक्तदान शिविर में हिमांशु, गिरधर, संजय हंस, दयानंद विरमानी, आशा अरोड़ा, सोनिया, पूनम, भानू, रोमिता सहित 312 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। समिति के प्रधान प्रेम खट्टर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि, यह समिति का 8वां विशाल रक्तदान शिविर है। जिसमें समिति द्वारा 312 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। हमारा लक्ष्य हर साल ज्यादा से ज्यादा रक्त एकत्रित करने का होता है।  रक्तदाताओं द्वारा दिये इस अमूल्य रक्त किसी जरूरतमंद के काम आ सके यह समिति का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक बसंत विरमानी ने रक्तदान महादान के कार्य के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों को बधाई दी व उत्साह बढ़ाया । समिति के महासचिव ज्योति छाबड़ा ने बताया कि, सभी के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जाता है। इसके साथ साथ हमारी समिति द्वारा जरूरतमंदों को कंबल बांटना, शहीदों के प्रति हर साल श्रद्धांजलि के रूप में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम करना व महिलाओं और बच्चों के एवं बुर्जुगों के लिए कार्यक्रम करना, सरकार के स्वचछ अभियान में भाग लेना इत्यादि कार्य समिति द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (48) पुलिस ने तीन लुटेरों को दो स्विफ्ट कार , एक पिस्टल , 6 मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार, डीसीपी आस्था मोदी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: केएमपी पर बसेंगे पांच नए शहर – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स व इंडस्ट्री (FCCI) की गर्वनिंग बॉडी मीटिंग में राजेश दुग्गल, भा.पु.से., संयुक्त पुलिस आयुक्त रहे चीफ गेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x