Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 4 सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नति प्राप्त कर बने उपनिरीक्षक, सीपी राकेश आर्य ने किए आदेश जारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस के 4 सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होकर उप- निरीक्षक बने हैं। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पदोन्नति का आदेश जारी करके पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पदोन्नती पाने वालो में सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद मुस्तकीम, शाहिद अहमद, महेश कुमार तथा रविंद्र कुमार का नाम शामिल है जो अब चारों पुलिसकर्मी पदोन्नति प्राप्त कर उपनिरीक्षक बन गए हैं। पुलिस आयुक्त ने उक्त पुलिस कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के साथ-साथ उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी है इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा पुलिसकर्मी और ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related posts

फरीदाबाद, ट्रैफिक एडवाइजरी:भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के लिए नो एंट्री (No Entry) बारे अस्थाई आदेश

Ajit Sinha

गणतंत्र दिवस समारोह और आगामी सूरजकुंड मेले की सुरक्षा के संदर्भ में फरीदाबाद पुलिस अलर्ट

Ajit Sinha

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बिक्री एवं प्रदर्शन के स्टॉल लगाने के उद्देश्य से ही यह एग्री लिडरशिप सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x