Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिस कर्मी और गुरुग्राम के 4 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई दी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/गुरुग्राम: आज फरीदाबाद पुलिस प्रशासन के 6 सब इंस्पेक्टर व 1 कुक और गुरुग्राम पुलिस के 4 पुलिसकर्मी आज पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो गए। इन्हें आज पुलिस प्रशासन के मुखिया ने विदाई पार्टी दी। और कहा कि खुशहाल जीवन के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी हैं। इसलिए अपनी सेहत का बिलकुल ध्यान रखे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले उप- निरीक्षक राम सिंह, राममेहर, सरवन कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, हरिशचन्द व कुक मदन मोहन की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की समारोह में आने पर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया।

उप निरीक्षक राम सिंह ने को अपने 33 साल की लम्बी सेवा पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त है। वही उप निरीक्षक राममेहर पुलिस विभाग में 33 साल की लम्बी सेवा के उपरान्त पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त है। उप निरीक्षक सरवन कुमार ने पुलिस विभाग में 34 वर्ष की लम्बी सेवा के उपरान्त, उप निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग में 33 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत, उप निरीक्षक राजकुमार ने पुलिस विभाग में 33 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत, उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र ने पुलिस विभाग में 33 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त के साथ कुक मदन मोहन ने पुलिस विभाग में 29 साल की लंबी सेवा के उपरांत पुलिस विभाग में सेवानिवृत्ति है। इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवान के परिजनों के साथ-साथ पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा,एसीपी मुख्यालय अभिषेक गोयत, वेलफेयर इंचार्ज व सम्पूर्ण आयुक्त मुख्यालय स्टाफ साथ सेवानिवृत्ति पाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। सभी सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों को फूल माला, स्मृति चिन्ह और भेंट स्वरूप उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। मुख्य अतिथि और भलाई निरीक्षक ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए घर पर अपना स्वास्थ्य लाभ लेने बारे हिदायत देकर विदाई दी।इसी प्रकार गुरुग्राम पुलिस प्रशासन के एक सब इंस्पेक्टर मोहम्मद उस्मान, दो एएसआई सुभाष सिंह , बलवंत सिंह व व हेड कांस्टेबल उमेद सिंह सेवानिवृत्त हुए हैं।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा में पुलिस के कडे सुरक्षा इंतजाम: डीजीपी विर्क

Ajit Sinha

फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी गया तेल लेने : ओल्ड नगर निगम क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध निर्माणों ने स्मार्ट सिटी को किया कलंकित।

Ajit Sinha

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,साइबर सेल ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x