Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एसटीएफ की टीम ने 5 करोड की लूट में फरार चल रहा 1 लाख रूपए का इनामी बदमाश को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आज 5 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन लूट वारदात के मामले में 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मध्य प्रदेश के देवास जिला निवासी दीपक है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 27 मई 2022 को रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे स्थित एक फर्म के कंटेनर ट्रक के चालक को अगवा कर कंटेनर से 5 करोड़ के मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

इस संबंध में रेवाडी जिले के कसोला थाने में 28 मई 2022 को केस दर्ज किया गया था। आरोपी वारदात के समय से फरार था। एसटीएफ रोहतक की टीम ने इनामी बदमाश को काबू किया। आरोपी के पिछले आपराधिक रिकार्ड के अनुसार मध्य प्रदेश के देवास जिले में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 3 मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रेवाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है।

Related posts

गाजियाबाद में बुजुर्ग की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, केस दर्ज

Ajit Sinha

प्रदूषण नियंत्रित करने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कमेटी गठित

Ajit Sinha

महिला एवं बाल विकास विभाग को ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’ के लिए मिला गोल्ड स्कोच अवार्ड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x