Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

तिगांव विधायक राजेश नागर ने भाजपा हरियाणा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के जन्मदिन पर मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। धनखड़ ने भी नागर को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। विधायक राजेश नागर ने आज गुरुग्राम पहुंचकर अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को उनके 61 वें जन्मदिन की बधाई दी। नागर ने कहा कि आपके नेतृत्व में पार्टी संगठन में नया जोश आया है और लोगों का रुझान भाजपा की ओर निरंतर बढ़ रहा है।

नागर ने कहा कि आज अध्यक्ष के जन्मदिन को कार्यकर्ता त्यौहार की तरह मना रहे हैं। हमें लगता है कि जैसे आज ही दिवाली है। विधायक नागर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के लिए अपना नेतृत्व सबसे बढक़र होता है। आज भाजपा के कार्यकर्ता अपने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के व्यक्तित्व के गीत गा रहे हैं तो इसके पीछे इन व्यक्तित्वों का बड़ा योगदान है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि पिछले दिनों कुछ ताकतों ने देश में किसान भाइयों को भडक़ाने का प्रयास किया लेकिन हमारे अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कृषि मंत्री रहते किए कार्यों ने किसान भाइयों को बहकने से बचा लिया।

किसान वर्ग को पता है कि भाजपा कमेरों, किसानों को पूरा मान सम्मान देती है। नागर ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अध्यक्ष 100 साल से अधिक जीएं और हमें निरंतर नेतृत्व एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।

Related posts

खेड़ीपुल इलाके के प्रिंस ज्वैलर्स की दूकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरी कर ले गए, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना ने जो तनाव दिया हैं,उसे उत्साहपूर्वक लाखों- करोड़ों पेड़ों को लगा कर करें दूर: विपुल गोयल-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में एक निजी कंपनी की बड़ी बस गुजरते वक़्त गई अटक,एसी के उड़े परखच्चे ,हादसा टला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x