Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी वीजा-पासपोर्ट बनाने वाले, साइबर ठगी व अवैध ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 नाइजीरियन नागरिक अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा: विदेशी अपराधियों के लिए ठगी का केंद्र बनता जा रहा है ग्रेटर नोएडा , अभी तक यहां से चीनी नागरिकों के अलावा नाइजीरिया और अन्य देशों के नागरिकों को ठगी और जालसाजी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है. स्पेशल सेल और कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कर, फर्जी वीजा, पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन नाइजीरियन लोगों को गिरफ्तार किया है इस गिरोह के तार ड्रग सप्लाई करने वाले लोगों से भी जुड़े थे जो उन्हें ड्रग सप्लाई किया करते थे.

पुलिस के गिऱफ्त में खडे लेडले जिमोह(OLADELE JIMOH), ऑलिंस तबुगो(Collins Tabugbo Odimba), अजुह डेनियल (AZUH DANIEL NWACHINEMERE) को पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट/वीजा बनाने, साइबर ठगी व अवैध ड्रग्स सप्लाई करने वाले के आरोप में तीनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। । ये तीनो महावीर एंकलेव व विकास पुरी दिल्ली में रह रहे थे। अवैध तरीके से फर्जी वीजा-पासपोर्ट बनाकर लोगों को मुहैया कराते थे।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 16 एटीएम कार्ड, 30 मोबाइल फोन, 20 फर्जी एक्टिवेटेड सिम, 3 स्टाम्प पैड, 1 रबड़ स्टाम्प, 2 एफ एफ आर ओ की फर्जी कापी, दो लैपटॉप, 48 फर्जी यूएस डॉलर, होंडा सीआर- एक फसिनो स्कूटी, 5 चैक बुक, एक अदद पासबुक इण्डियन बैक बरामद की गई है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे 10-15 हजार रुपये लेकर फर्जी पासपोर्ट-वीजा बनाने का काम करते थे। इसके अलावा इन्होंने पूर्व में कई साइबर अपराधों को भी अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गैंग में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: न्यायालय द्वारा सेंटर कमाण्डर होमगार्ड को सुनाई 3 साल की सजा, लगाया 25000 रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha

ऑनलाइन डिमांड कारें बेचने वाले इंटर स्टेट वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पांच बदमाश अरेस्ट , चोरी की 10 लग्जरी कारें बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने एनआईटी स्थित बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x