Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के दीपावली मेला में प्रति दिन मनाया जाएगा जश्न, महिलाएं निभा रही हैं शानदार भूमिका-वीडियो में देखे झलक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में और सालों के मुकाबले इस बार और शानदार तरीके से दिवाली मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। इस शानदार मेले को देखने के लिए अवश्य पधारें और इस मेले में आने वाले लोगों के लिए पुरे मस्ती, मनोरंजन, डांस व व्यंजन स्टाल की व्यवस्था की गई हैं पर आप लोग भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस ग्रीन फील्ड को फरीदाबाद नगर निगम में शामिल करने पर यहां के लोगों में काफी ख़ुशी हैं,

में इस कॉलोनी की महिलाओं को बहुत ही बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही हैं, झलक के तौर पर महिलाओं के डांस के रिहर्सल का एक वीडियो इस खबर में प्रकाशित की गई हैं, जो आप देख सकतें हैं।ये दिवाली मेला ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की जा रही हैं।

ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि कहने को तो ये तीन दिनों तक चलने वाला दिवाली मेला हैं, असल में उत्सव हैं, जो ख़ुशी मुख्यमंत्री मनोहर लाल,केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री व विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने ग्रीन फील्ड के हजारों परिवार को दी हैं,के उपलक्ष्य में पूर्ण रूप से जश्न का माहौल रहेगा। इसमें ग्रीन फील्ड कॉलोनी की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस ख़ास अवसर का आनंद यहां के और इसके आसपास के सोसायटी व कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी लेना चाहिए।

उनका कहना हैं कि इस दीवाली मेले का शोभा बढ़ाने के लिए फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व विधायिका सीमा त्रिखा व “अथर्व न्यूज़” सोशल मीडिया के मुख्य संपादक, राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल एनडीटीवी इंडिया व टाइम्स नाउ-नव भारत हिंदी न्यूज़ चैनल फरीदाबाद के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिन्हा वरिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगें।

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि इस मेले में बच्चों के लिए बहुत ही अट्रैक्टिव गेम्स और झूले की व्यवस्था की गई है, साथ ही साथ तरह-तरह के स्टाल लगाए जा रहे हैं जिसमें लोग जमकर शॉपिंग कर सकेंगे, इसके अलावा मेले में घूमर डांस ,फैशन शो ,भांगड़ा मिक्स जिसमें कॉलोनी की महिलाएं जोरदार से परफॉर्मेंस करेगी और साथ ही साथ आखिरी दिन मेले में क्लोजिंग सेरेमनी की धूम रहेगी जोकि बहुत चौंकाने वाली होगी। ये दिवाली मेला में दिल्ली -एनसीआर का मशहूर मेला है जिसे देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते है।

Related posts

फरीदाबाद की जनता जागरूक और हिम्मत वाला हैं , कोरोना वायरस को चुटकी में देश से बाहर कर देगी: पुलिस कमिश्नर के. के. राव   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अग्रिपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया लघु सचिवालय पर‘सत्याग्रह’

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने रचा इतिहास, साइबर अपराध नियंत्रण में देशभर का प्रतिनिधित्व कर रहा हरियाणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x