Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रात को हुई पार्टी के बाद कॉल सेंटर कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा मिला

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : कोतवाली सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 22 के E 117 मकान की थर्ड फ्लोर पर एक 35 वर्षीय युवक शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा मिला. मौत की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत अत्यधिक नशे में होने के कारण गिरने से हुई है या फिर उसकी हत्या हुई है, यह कहना जल्दबाजी होगी फॉरेंसिक की जांच और पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही सही निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा।

सेक्टर- 2 में स्थित आईसीसीएस कॉल सेंटर में काम करने वाले 35 वर्षीय इरफान खान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम के पास पडा मिला। डीसीपी नोएडा जोन हरिश्चंद्र का कहना है कि उसके घर वालों ने बताया कि कल से वह फोन नहीं उठा रहा था जिसके कारण आज एक परिजन ने आकर देखा बाथरूम के पास उसका शव पड़ा हुआ हैं. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. इरफान मूल रूप से हमीरपुर का रहने वाला था. यहां वह पहले अपनी बहन के पास रहता था.एक-दो महीना पहले ही इस मकान में शिफ्ट किया था. चोट किन परिस्थितियों में लगी, या यह हत्या है यह जांच के बाद पता चल पायेगा.

डीसीपी नोएडा जोन ने बताया कि शव करीब 20 घंटे पुराना लग रहा है। मौके की जांच में शराब की बोतल और गिलास मिले है और पूछताछ से पता चला है कि रात को पार्टी भी की गई थी. प्राथमिक जांच में फॉरेंसिक टीम द्वारा यह एनालाइज किया गया है शराब पीकर जा रहे थे संभवत या तो यह गिर गए हैं या तो किसी चीज से वार करने से उनको चोट लगी है, सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है. शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

वह इलाके में डॉन की तरह बात करता था, इसलिए उसे गोली मारकर हत्या कर दी, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अजीब दास्तान हैं ये कहा शुरू, कहा ख़त्म: लड़की से ढाई करोड़ रूपए ठगने वाला, और पीड़ित लड़की के पिता, दोनों अरेस्ट।

Ajit Sinha

गौतम बुध नगर के दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी इलेक्शन मोड में दिखे, डॉ अरुणवीर सिंह को सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x