Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी में मची भगदड़-दीपेंद्र हुड्डा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:आदमपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी में भगदड़ मच गई है। आज सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आदमपुर से आम आदमी पार्टी छोड़कर बाबूलाल शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष), अमनदीप टांडी बिश्नोई (प्रवक्ता), कुणाल ग्रोवर(उपाध्यक्ष), स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक  नेतराम के पौत्र होशियार सिंह (उपाध्यक्ष), अरुण कुमार (मण्डल अध्यक्ष), जय भगवान स्वामी (मण्डल अध्यक्ष), अमर सिंह (सचिव), गाँव चूली बागड़ियाँ से सुनील पूनिया (संयोजक), विकास कौशिक समेत गाँव जाखोद के कृष्ण कुमार सावंत, गाँव खैरम्पुर से सोनू कुमार, अजय सिला, गाँव भाणा से ओम प्रकाश, रोहताश स्वामी, मांगेराम कस्वां, चूली कलाँ से कुलदीप सिंह आदि वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और हरियाणा के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलाया। 

आम आदमी पार्टी को आज अलविदा कहने वाले पदाधिकारियों का कहना था कि यह पार्टी सिर्फ नाम की आम आदमी पार्टी है, जब टिकट की बारी आती है तो वो सिर्फ खास आदमी को ही टिकट देती है। यानी जिसकी जेब गर्म हो उसको ही टिकट मिलता है। इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी से मोहभंग का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी हरियाणा के हितों की रक्षा नहीं कर सकती। एसवाईएल के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में कहा कि हमारे पास ज्यादा पानी नहीं है, हम हरियाणा को पानी नहीं दे सकते और दिल्ली में जाकर कहते हैं कि हरियाणा से दिल्ली को ज्यादा पानी मिलना चाहिए।

इससे स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी लगातार हरियाणा के हितों के खिलाफ काम कर रही है। जबकि, नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी की तरफ पूरा प्रदेश आज उम्मीद से देख रहा है। अब इसमें कोई शक नहीं है कि कांग्रेस पार्टी ही भाजपा-जजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार से हरियाणा को छुटकारा दिला सकती है।   

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जिला उद्यान अधिकारी को 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब डिपो होल्डरों के पास होगा सुपर -फ़ास्ट 5-जी “पीओएस डिवाइस” : उपमुख़्यमंत्री

Ajit Sinha

छत्तीसगढ़ में यही कोशिश हो रही है कि किस प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार को दबाया जाए, बदनाम किया जाए-सीएम भूपेश बघेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x