Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : खिलाड़ी भी देश के लिए पदक जीत कर फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे, विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: पूर्व सरकारों ने फरीदाबाद में खेलों का बेड़ा गर्क करने का कार्य किया लेकिन अब जिस तरह से फरीदाबाद के खेल परिसर, कॉलेज और स्टेडियम का कायाकल्प किया जा रहा है, उससे इस बात में कोई शक नहीं कि आने वाले समय में फरीदाबाद के खिलाड़ी भी देश के लिए पदक जीत कर शहर का नाम रोशन करेंगे। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में इंटर कॉलेज स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। 4 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला वर्ग में 10 विश्वविद्यालयों के 80 कॉलेज शिरकत कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि कुश्ती और कबड्डी हरियाणा की संस्कृति का हिस्सा हैं और इन खेलों के लिए जुनून हरियाणा के खून में है। उन्होन इस मौके पर हरियाणा के खिलाड़ियों और खेल नीति की भी जमकर तारीफ की । विपुल गोयल ने कहा कि हमारे प्रदेश की आबादी सिर्फ 2 फीसदी है लेकिन हमारे खिलाड़ी देश के लिए आधे से ज्यादा पदक जीतकर लाते हैं। उन्होने कहा कि फरीदाबाद में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को सुविधाएं दिलाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विपुल गोयल ने कहा कि पूर्व सरकारों ने फरीदाबाद में खेलों का स्तर ऊपर उठाने के लिए कुछ नहीं किया और अब बीजेपी सरकार ने खेल संस्थानों की सुध ली है। उन्होने कहा कि सेक्टर 12 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सिंथेटिक ट्रैक,राजा नाहर सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्धार समेत कई बड़े कदम सरकार ने उठाए हैं। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रिंसीपल डॉ प्रीता कौशिक ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्वेता चौधरी,भारत केसरी नेत्रपाल हुड्डा, महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज बलबीर दहिया,आरडी कौशिक,डॉ शैलेश कौशिक,श्रीभगवान शर्मा और समाजसेवी आरएस गांधी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -65 ने गाय -भैसों को चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज 15 साल पुरानी शिकायतों पर छज्जा तोड़नें की कार्रवाई की, हंगामा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव अगले वर्ष इंटरनेशनल स्तर का होगा, समापन- राजेश नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x