Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश गुडगाँव राष्ट्रीय

नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव, अंतिम सांस मेदांता अस्पताल में ली, सोनिया गाँधी का शोक संदेश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: समाजवादी के संस्थापक एंव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का आज सुबह सवा 8 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बीते कई दिनों से इलाज चल रहा था। मुलायम सिंह यादव की उम्र 82 साल थी , और उन्होनें जमीनी राजनीति की हैं।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी का शोक संदेश

मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूँ। समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ आज मौन हो गई। देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह जी का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। उससे कहीं ज़्यादा, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा। देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका साथ हमेशा कांग्रेस को मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं श्री अखिलेश यादव और उनके परिजनों के साथ है। दिवंगत आत्मा को नमन और भावभीनी श्रद्धांजली।

Related posts

एक शख्स के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज कर 15 लाख रुपए मांगने वाले दो दोस्तों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

लोकसभा क्षेत्र में 7 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए

Ajit Sinha

हरियाणा ने आतिथ्य सत्कार से जीता विदेशी मेहमानों का दिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x