Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पुलिस ने मात्र 24 घंटे में दबोचा गोताखोर प्रगट सिंह से फिरौती मांगने का आरोपी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने गोताखोर परगट सिंह से फिरौती मांगने के आरोपी को मात्र 24 घंटे में किया काबू । पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेंद्र सिंह भौरिया के आदेशानुसार अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने गोताखोर परगट सिंह से फिरौती मांगने के आरोपी नवजोत सिंह निवासी गांव रम्बा ,जिला करनाल हाल पहलवान कॉलोनी तरावडी को मात्र 24 घंटे के भीतर काबू करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र कर्ण गोयल ने दी ।

 कर्ण गोयल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 3 अक्टूबर 2022 को गोताखोर रिछपाल सिंह उर्फ प्रगट सिंह निवासी  दबखेडी थाना केयूके जिला कुरुक्षेत्र ने थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 2 अक्टूबर 2022 को शाम के समय उसके व्हाट्सएप पर एक अंजान नम्बर से मैसेज आया । मैसेज भेजने वाले ने लिखा कि वह बम्बहियां ग्रुप से है और उसने 5 लाख रुपये की डिमांड की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी । उसने उसके पास गन्दी-गन्दी गालियां लिखकर मैसेज भी भेजे । जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज किया गया ।

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र  सुरेंद्र सिंह भौरिया के आदेशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपा गया ।आज 5 अक्टूबर 2022 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह, उप निरीक्षक बलबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतविंदर सिंह, हवलदार संदीप कुमार, साइबर सैल के हवलदार विजय कुमार व गाडी चालक हवलदार देवेंद्र कुमार की टीम ने गोताखोर परगट सिंह से फिरौती मांगने के आरोपी नवजोत सिंह निवासी गांव रम्बा जिला करनाल हाल  पहलवान कालोनी तरावडी को मात्र 24 घंटे के भीतर काबू कर लिया ।

अपने ही चचेरे भाई को फंसाने के लिए बनाई थी योजना
            
अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम जांच से पता चला है कि आरोपी नवजोत सिंह कनाडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई गुरचरण सिंह से रंजिश रखता था । जिस रंजिश के कारण  उसने एक एप्लीकेशन के जरिये फर्जी नम्बर बनाया । उसने फेसबुक से प्रगट सिंह का नंबर निकाला और उसके पास बम्बहियां ग्रुप के नाम से फिरौती का मैसेज भेजकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी । पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है ताकि आरोपी के बम्बहियां ग्रुप से संबंधों के बारे में पता लगाया जा सके ।

Related posts

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों को मोबाइल फोन पर ‘आरोग्यसेतु’ ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं

Ajit Sinha

दो लाख के लालच में गंवाए दस लाख, ठग गिरोह का मास्टर माइंड समेत 3 गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यस बैंक के एक स्टाफ को जनता के करोड़ों रूपए ठगने के जुर्म में अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x