Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्यूआरजी अस्पताल में सीवर की सफाई करते वक़्त निजी कंपनी के 4 कर्मचारियों की दम घुटने से हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्यूआरजी अस्पताल , सेक्टर -16 में सीवर टैंक साफ़ करते वक़्त 4 सफाई कर्मचारियों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। इलाके की पुलिस ने चारों कर्मचारियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। और सभी मृतकों के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया हैं। इनके परिजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये सभी मृतक एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे।

क्यूआरजी अस्पताल प्रशासन ने एक निजी कंपनी को सीवर सफाई ठेका दी हुई हैं , जो बीते आठ सालों से काम कर रही हैं, इससे पहले अस्पताल में सीवर की सफाई कर्मचारी के लिए आते थे , तो इनके साथ में इनका सुपरवाइजर भी आता था। आज जब ये सभी कर्मचारी अस्पताल में पहुंचे , और चारों कर्मचारी जैसे सीवर की सफाई के लिए सीवर के अंदर घुसे ,

और उसमें ज्यादा गैस होने के कारण चारों कर्मचारियों का दम घुटता गया और नीचे पानी में गिरता चला गया, और चारों सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई , चारों मृतकों की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच की हैं। इस हादसे की सूचना पुलिस चौकी सेक्टर -16 को आज दोपहर के 1 बजे मिली थी। पुलिस अभी दर्दनाक हादसे की जांच की गहराई से जांच कर रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद: आप पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने पूरी टीम के साथ की शिव बारात में शिरकत

Ajit Sinha

खुशखबरी:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल के सफल प्रयास से ग्रीन फिल्ड के हजारों लोगों को टूटी- फूटी सड़कों से मिलेगी निजात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने झलानी कंपनी में बनाए गए अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x