Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्यूआरजी अस्पताल में सीवर की सफाई करते वक़्त निजी कंपनी के 4 कर्मचारियों की दम घुटने से हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्यूआरजी अस्पताल , सेक्टर -16 में सीवर टैंक साफ़ करते वक़्त 4 सफाई कर्मचारियों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। इलाके की पुलिस ने चारों कर्मचारियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। और सभी मृतकों के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया हैं। इनके परिजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये सभी मृतक एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे।

क्यूआरजी अस्पताल प्रशासन ने एक निजी कंपनी को सीवर सफाई ठेका दी हुई हैं , जो बीते आठ सालों से काम कर रही हैं, इससे पहले अस्पताल में सीवर की सफाई कर्मचारी के लिए आते थे , तो इनके साथ में इनका सुपरवाइजर भी आता था। आज जब ये सभी कर्मचारी अस्पताल में पहुंचे , और चारों कर्मचारी जैसे सीवर की सफाई के लिए सीवर के अंदर घुसे ,

और उसमें ज्यादा गैस होने के कारण चारों कर्मचारियों का दम घुटता गया और नीचे पानी में गिरता चला गया, और चारों सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई , चारों मृतकों की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच की हैं। इस हादसे की सूचना पुलिस चौकी सेक्टर -16 को आज दोपहर के 1 बजे मिली थी। पुलिस अभी दर्दनाक हादसे की जांच की गहराई से जांच कर रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव भूपानी के दो कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी बोस विश्वविद्यालय देश की ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग प्रणाली को मजबूत बनाने में नेतृत्व करेगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने सूरजकुंड मेले का लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x