Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बिल्किस बनो केस के बाद महिला सुरक्षा पर सवाल-बेटी कैसे बचाएं- डॉ.सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज गुड़गांव के नागरिकों का समूह राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम का ज्ञापन ए डीसी विश्राम कुमार मीणा को सौपा।  डॉ सारिका वर्मा, श्रुति सिंह, एडवोकेट रचना, समाजसेवी अनु यादव, पारस जुनेजा, सिद्धांत गुप्ता और शत्रुंजय बेनीवाल ने जस्टिस फॉर विमेन नामक ग्रुप की तरफ से यह ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया हैं।  डॉ सारिका वर्मा ने बताया जिस तरह बिलकिस बानो के अपराधियों को गैंगरेप और हत्या के जघन्य अपराधों के बावजूद राजनैतिक संरक्षण देते हुए रिहा कर दिया गया है, आज भारत के हर नागरिक के मन में  डर बैठ गया है। 

केवल नारेबाजी से तो बेटियां बच नहीं सकती इसके लिए समाज को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। श्रुति सिंह का कहना है कि अपराधी कौन सी जाति का है,धर्म का है , या राजनीतिक पार्टी का है इससे अपराध का माप तोल नहीं किया जा सकता।  एडवोकेट रचना ने बताया जब तक लोगों को कानून का डर नहीं होगा , अंकिता, ज्योति यादव (निर्भया), उन्नाव ,कथूआ, हाथरस जैसे भयानक कांड होते रहेंगे।  समाजसेवी अनु यादव और  पारस जुनेजा ने गुड़गांव की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरा लगाने का मुद्दा उठाया।  कई महीनों से अर्जुन नगर और सेक्टर- 12 में स्ट्रीट लाइट लगाने की कोशिश अभी तक सफल नहीं  हुई है। 

सिद्धार्थ गुप्ता और शत्रुंजय बेनीवाल ने एमजी रोड पर शारीरिक व्यापार, ड्रग्स, गुंडागर्दी और गलत कामों का मुद्दा उठाया और बताया कि इफको चौक से सिकंदरपुर तक पूरा इलाका महिलाओं को छोड़ो आदमियों के लिए भी खतरनाक हो गया है।  एडीसी विश्राम कुमार मीणा ने आश्वासन दिलाया की रोड सेफ्टी के तहत 66 डाक स्पोर्ट्स को संज्ञान में लिया गया है और एमजी रोड पर भी बहुत जल्द सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। डॉ सारिका वर्मा ने कहा एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से महिलाओं के सम्मान की बात पूरे देश को बता रहे थे और उसी दिन गुजरात सरकार ने 11 बलात्कारियों को बिल्किस बनो केस में रिहा कर दिया।  यही नहीं इन अपराधियों को लड्डू खिलाकर , माला पहना कर स्वागत किया गया।  लेजर वैली पार्क में बीते दिन कई नागरिकों ने महिला सुरक्षा ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था, जो हमने आज एडीसी को दिया है।  आज हर भारतीय के मन में यही सवाल है की बेटी कैसे बचाई जाए। 

Related posts

फरीदाबाद: होली वाले दिन शराब पीने से मना किया तो पेट्रोल छिड़कर उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर हुआ खाक-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक थाने में तैनात सिपाही खुद गोली मार आत्महत्या कर ली, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप।

Ajit Sinha

गायब महिला का शव जमीन में दबा मिलने से फ़ैली सनसनी, दहेज और पति के अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x