Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में सभी लोगों को सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने का 48 घंटे का अल्टीमेटम।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा :ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. सोसायटी वालों के विरोध के बावजूद एक बार फिर श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने फिर से पेड़ लगवाने शुरू कर दिए हैं. इसकी शिकायत मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के एईसीओ मौके पर पहुंच कर सोसायटी के सभी लोगों को सभी प्रकार अतिक्रमण हटाने का 48 घंटे का समय दिया है, नहीं तो पुलिस की सहायता से बल पूर्वक  अतिक्रमण हटा  दिया जायेगा। 

 पांच अगस्त को विवाद की जड़ भी पौधे थे और विवाद बढ़ने के बाद सोसाइटी के लोगों ने इन पेड़ों को हटाया था।  इसके बाद प्राधिकरण की टीम श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर अवैध निर्माण को तोड़ा था।  सोसाइटी में वहीं पाम के पेड़ उसी स्थान पर दोबारा से लगवाए गए  है. इन पेड़ो को उसी कद के है जो पेड़ उखाड़े गए थे. सोसाइटी वालों का आरोप था कि श्रीकांत त्यागी घर के बाहर पेड़ लगाकार कॉमन एरिया के जमीन को अपने कब्जे में ले रहा है. जबकि सोसायटी के नियमों के अनुसार कॉमन एरिया में पेड़ नहीं लगाया जा सकते हैं. इसको लेकर ही पांच अगस्त को श्रीकांत और सोसाइटी की महिला के बीच विवाद हुआ.

जिसमे श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की और मामला बढ़ गया.सोमवार को मांगे राम त्यागी और अन्नु त्यागी ने सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस और प्राधिकरण को अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे के अंदर उखाड़े गए पेड़ों को दोबारा लगाया जाए. वहीं सोसाइटी में जिन फ्लैटों में अवैध निर्माण है उसे ध्वस्त किया जाए. प्राधिकरण ने कार्रवाई  का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया. लेकिन आज ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत के घर के बाहर पेड़ लगाने का काम किया गया है. इसकी शिकायत मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के एईसीओ मौके पर पहुंच कर सोसायटी के सभी लोगों को सभी प्रकार अतिक्रमण हटाने का 48 घंटे का समय दिया है, नहीं तो पुलिस की सहायता से बल पूर्वक  अतिक्रमण हटा दिया जायेगा.

Related posts

पकड़े गए दोनों तस्करों से,नशे के कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा जब्त-डीसीपी क्राइम

Ajit Sinha

एडवाइजरी: नदी-नहरों में बच्चों के नहाने पर अभिभावक रखें पैनी नजर,आपकी सजगता ही आपके बच्चे का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है- एसपी ।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दक्षिण पश्चिम जिले, नई दिल्ली में नए साल के जश्न के लिए पुख्ता सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x