Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा की नीति में सत्ता नहीं जनसेवा व राष्ट्र निर्माण सर्वाेपरि: धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा की नीति में सत्ता नहीं जनसेवा और राष्ट्र निर्माण सर्वाेपरि है। एकात्म मानववाद दर्शन के जनक प. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर उन्होंने यह बात झज्जर जिला के गांव सुबाना के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में आज इस पावन अवसर पर हर बूथ पर वृक्षारोपण किया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की मुहिम को साकार करने के लिए एक लाख से अधिक खुले नलों पर टोंटी लगाई गई। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन के शुभकामना पत्र प्रेषित किए और पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना और प.दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करते हुए उनके जीवन दर्शन पर कार्यकर्ताओं संग विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन अंत्योदय की भावना से सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं। मोदी के सशक्त नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की साख दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। धनखड़ ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद यानी मानव जीवन व संपूर्ण सृष्टि के एकमात्र संबंध का दर्शन है। मनुष्य के मूल्यों व उत्थान पर ध्यान देना ही मानववाद है। पीएम मोदी ने युवाओं का कौशल निखाकर उनको उत्थान के रास्ते पर ले जाने के लिए अंत्योदय योजना का आरंभ वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही कर दिया था।

धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता सामाजिक सरोकारों से जुड़कर मोदी-मनोहर सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनें। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे रोपित किए हैं उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ता लें और जल संरक्षण के संकल्प को भी आगे बढ़ाएं। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सेवा पखवाड़ा के तहत किए जा रहे सामाजिक सरोकारों के कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे कार्यकर्ताओं को साधुवाद का पात्र बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप हसनपुर, सोमबीर कोडान, सुभाष देशवाल, सरपंच महासिंह, बलराम नंबरदार, भंवर सिंह न्यौला,सतीश तुंबाहेड़ी,बीरेंद्र डावला, उमेद बाबेपुर, सहित बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मना रही है। रविवार को भाजपा ने पूरे प्रदेश में पांच बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, सांसद, मंत्री व विधायकों सहित सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा कार्यों के तहत पूरे हरियाणा में पर्यावरण की दृष्टि से एक लाख पौधे लगाए गए। इसके अलावा अपने-अपने बूथों पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बहते जल को रोकने के लिए नलों पर टोंटियां लगाईं और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री के नाम एक लाख धन्यवाद पत्र लिखवाए गए। पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को उत्साह के साथ मनाया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और कार्यकर्ताओ से उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Related posts

भाजपा ने बनाया संकल्प पत्र के साथ दो दिन में प्रदेश के हर घर में पहुंचने का प्लान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल ने बल्लभगढ़-पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी को हरियाणा सरकार ने दी स्वीकृति

Ajit Sinha

जनप्रतिनिधियों पर लाठियां बरसाना जनता का अपमान है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x