Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

खुलेआम सड़कों जाम छलकाना भारी पडा, रात भर चली लोग धरपकड़, 600 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, देखें वीडियो।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सड़क को भी मयखाना बनाकर जाम छलकाना 600 लोगों को भारी पड़ गया जब पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।  रात भर चले इस अभियान में पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 628 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की।  नोएडा की सड़कों पर लगी रंग बिरंगी रोशनी रात को कुछ ज्यादा ही रंगीन बना लेती है।  रंगीनियों में खोकर कुछ लोग सड़क पर ही जाम छलकाने लगते हैं।   

रविवार रात को लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना भारी पड़ गया।  गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह निर्देश पर पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया।   

इस दौरान पुलिस ने पैदल मार्च करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों की धरपकड़ की।   जिले से विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में 600 लोगों को पुलिस पकड़ कर अलग-अलग थानों में लाई और सभी के खिलाफ धारा 290 के तहत कार्रवाई की गई और हिदायत दी गई कि वे आगे से कभी भी खुले में शराब का सेवन नहीं करेंगे।  

रात भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध प्रतीक होने वाले वाहन चालकों पर यातायात के नियमों को ताक पर रखकर तेज रफ्तार से सड़क पर वाहनों को दौड़ाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई और काली फिल्म वाले वाहनों के चालान की भी कार्रवाई की गई.  इस दौरान पुलिस ने 628 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों को सीज किया है।  

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा नियमों के विरुद्ध वाहन चला रहे वाहन चालकों पर भी कार्रवाई हुई इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। 

Related posts

थप्पड़ मारकर नौकरी से क्या निकाला, उसने मालिक , मालकिन व एक नौकरानी की दिन दहाड़े कत्ल कर दिया -दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

एक मॉल के स्पा सेंटर में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 24 लड़के -लड़कियों को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x