Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चार साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया डिजिटल रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा:कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र मे स्थित सेक्टर-37 के एक पब्लिक स्कूल में चार साल की मासूम बच्ची को विकृत मानसिकता वाले एक अज्ञात युवक ने किया डिजिटल रेप का शिकार बनाया है, घटना सात सितंबर की है बच्ची की मां ने इस बारे में सेक्टर-39 थाने में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी।

चार साल की मासूम बच्ची के साथ डिजिटल रेप शिकायत में बच्ची की महिला का कहना है कि वह परिवार के साथ सेक्टर-30 में रहती है। उनकी एक चार साल की बेटी है। वह सेक्टर-37 के निजी स्कूल में पढ़ती है। शिकायत में आरोप लगाया कि चार साल की बेटी जब स्कूल गई थी तो अज्ञात युवक ने डिजिटल रेप कर दिया। घर आकर बेटी ने बताया कि पूरे शरीर में खुजली हो रही है। इस पर उन्होंने पाउडर लगा दिया, लेकिन खुजली बंद नहीं होने पर बच्ची को नजदीक के अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने इलाज के दौरान बच्ची से बात की तो उसने स्कूल में गलत हरकत की जानकारी दी।

बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्कूल में तैनात स्टाफ व शिक्षकों से इस बारे में पूछताछ की है और स्कूल की सात और आठ सितंबर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। सात सितंबर की फुटेज में बच्ची स्कूल के बाथरूम में जाती नजर आ रही है। इसके कुछ देर बाद वह बाहर आ जाती है। इस दौरान उसके साथ कोई भी नजर नहीं आया। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई है। पुलिस मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में स्पष्ट रिपोर्ट सामने आएगी।

Related posts

दलित प्रेरणा स्थल में लगी बसपा सुप्रीमो की मूर्ति को काले रंग के पॉलीथिन में कवर करने बसपा के कार्यकर्ताओं में रोष

Ajit Sinha

चौकीदार की हत्या बदले की भावना से की गई थी, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पलवल में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मीरपुर में छिपकर पहुंचे जमाती के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज: डीसी नरेश   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x