Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कुख्यात अपराधी मनोज मांगरिया के करीबी गुर्गे जावेद की अवैध प्रॉपर्टी पर चला बुल्डोजर, आगे जारी रहेगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के आदेश पर गैंगस्टर मनोज मांगरिया के गुर्गे जावेद द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके बनाई गई दुकानों, मकान और गोदाम पर चला पीला पंजा । मांगरिया का गुर्गा जावेद लगभग  14 साल से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त  रहा है।

जावेद बदमाशी का रौब जमाने के लिए अपने साथियों के साथ अवैध हथियार व लाठी डंडों इत्यादी से लैस होकर पड़ोस व गांव के लोगो पर हमला कर भय पैदा करके जमीन कब्जाने का काम करता है। जावेद ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त  रह कर अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से काफी दुकानें बनाकर, उनका किराया वसूल कर अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा आरोपित  जावेद द्वारा बनाई गई अवैध दुकानों को चिन्हित किया गया। आज, चिन्हित दुकानों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ पुलिस व नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई  करते हुए मनोज मांगरिया के गुर्गे जावेद की अवैध मकानों को जमींदोज कर दिया गया है। कुख्यात अपराधी  मनोज मांगरिया के खास गुर्गे जावेद पुत्र फतेली, निवासी गांव बड़खल थाना सूरजकुण्ड के खिलाफ जान से मारने, अवैध हथियार रखने और लाठी डण्डो इत्यादी से लैस होकर हमला करने के कुल 11 मुकदमें दर्ज है। जो न्यायालय में विचाराधीन है।

गौरतलब है कि सेंट्रल जेल अंबाला मे बंद गैंगस्टर मनोज मांगरिया कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ फरीदाबाद मे संगीन धाराओं के अन्तर्गत हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार व गैंग बनाकर हथियारों से लैस होकर मारपीट इत्यादी के कुल 17 मुकदमे दर्ज है। गैंगस्टर मनोज मांगरिया पर 5 लाख का इनाम था। जिसे फरीदाबाद क्राईम ब्रांच द्वारा वर्ष 2021 मे अरेस्ट  किया गया था। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार व अन्य आपराधिक गतिविधियों में  संलिप्त रह कर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति से बनाए गए  दुकान, मकान इत्यादि को चिन्हित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार, भविष्य मे कानूनी कार्रवाई  करते हुए  तोड़ दिया जाएगा ।

Related posts

एसएचओ ने पीआरवी में महिला सब इंस्पेक्टर से की छेड़छाड़ ,दोनों को किया गया लाइन हाजिर, जांच कमेटी गठित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में नगर निगम और बिजली विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 33,55,088 रुपये का फ्रॉड करने के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x