Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, बॉर्डर की टीम ने आज हथियारों के बड़ी खेप के साथ दो हथियार तस्करों को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:दिल्ली से सट्टे फरीदाबाद क्राइम ब्रांच , बॉर्डर की टीम ने आज हथियारों की बड़ी खेप साथ दो हथियार तस्करों को अरेस्ट किया हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से 6 देशी कट्टे, दो बंदूक , दो पिस्टल के साथ 8 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम कृष्णा और हरिओम के नाम शामिल हैं। इनमें आरोपित कृष्ण , मथुरा जिले की गोघुली पुरम कॉलोनी , वृन्दावन का और हरी ॐ ,मथुरा जिले के गांव करौली का रहने वाले हैं।

पुलिस गिरफ्त में नजर आ रहे ये दोनों हथियार तस्कर कृष्णा और हरिओम हैं, ये दोनों अपने पिठू बैग में हथियारों को भर कर सेक्टर -37 मोड़ , फरीदाबाद में इस खेप को किसी को पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और योजना बध तरीके इन आरोपितों को पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर इनके पिठू बैग में हथियार मिले। इनमें 6 देशी कट्टे , दो बन्दूक , दो पिस्टल व 8 जिन्दा कारतूस शामिल हैं। एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण की माने तो आज इन्हें अदालत के सम्मुख पेश कर  पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा , इस दौरान इन दोनों हथियार तस्करों से गहनता से पूछताछ की जाएगी की इतने तादाद में हथियार कहां से लाया गया हैं, इसे कहां पहुँचाना था।   

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसटीएस टीम को जल्द ही नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा -अनिल विज

Ajit Sinha

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनविश्वास और सुशासन की जीत: राजेश नागर

Ajit Sinha

खुलासा: प्रॉपर्टी कारोबारी अनिल ने अपनी पत्नी सीमा की हत्या करके, उसके शव को बेडशीट में लपेट कर गंदे नाले में फेंक दिया, पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x