Athrav – Online News Portal
नोएडा व्यापार

वर्ष 2024 तक देश में 2 लाख डेयरियां और बनाएंगे देश में दूध उत्पादन दोगुना करेंगे: अमित शाह

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : वर्ल्ड डेयरी समिट का पीएम मोदी ने सुबह उद्घाटन किया, और शाम के सत्र में शामिल होने के लिए  जब गृह मंत्री अमित शाह नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर सड़क मार्ग से जा रहे थे तो उनका डीएनडी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ल्ड डेरी समिट में सहकारी समिति के दुग्ध उत्पादक और सदस्य को संबोधित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 में दुनिया की इकोनॉमी में भारत 11वें नंबर पर था, आज पांचवें नंबर पर है। मुझे उम्मीद है कि जल्द हम तीसरे नंबर पर होंगे।

शाह ने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले देश में 2 लाख डेयरियां और बनाएंगे। देश में दूध उत्पादन दोगुना करेंगे। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि डेयरी क्षेत्र में सहकारी संस्थाएं महिलाओं को सशक्त बनाती हैं और विभिन्न स्तरों पर गांवों के विकास में मदद करती हैं। शाह ने कहा, मैंने हवाई चप्पल पहने हुई महिला को 1 करोड़ 10 लाख रुपए का चेक अपने हाथ से दिया है। यह सब सहकारिता से संभव हुआ है। मैंने उनसे पूछा कि आपको क्या लगता है। महिला ने कहा कि डेयरी न होती तो आज खेत में मजदूरी कर रहे होते। डेयरी है तो बच्चा आज एमबीए कर रहा है। 

लाखों छोटे और सीमांत डेयरी किसानों के योगदान से आज भारत पूरे विश्व में सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। इस अवसर पर अमित शाह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा ,प्राकृतिक खेती को सर्टिफाइड करने, उसकी मार्केटिंग करने, विदेश में एक्सपोर्ट करने के लिए हम 3 मल्टी लेवल सोसाइटी बनाने जा रहे हैं। इसी महीने के आखिर तक अमूल एक्सपोर्ट हाउस बना देगा। टेस्टिंग की श्रृंखला में भी तेजी से काम चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला शामिल हुए।

Related posts

सड़क हादसों का दिन : भयंकर सड़क हादसों में तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल-देखें वीडियो

Ajit Sinha

प्रतिमा के अनावरण के बाद, शिलापट्ट पर दर्ज सीएम, राज्यसभा सांसद, विधायक के नाम पर काला पेंट लगाने पर केस दर्ज

Ajit Sinha

गार्डन गैलेरिया मॉल में बार स्टाफ द्वारा ग्राहक को पीट -पीट कर हत्या करने का सामने आया सीसीटीवी फुटेज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x