Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम में धमाका, आग लगी, तीन लोग बाल -बाल बचे, एक घंटे तक बिजली व कामकाज रहा ठप्प ।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में अचानक हुई चेंजर में जोरदार धमाका होने के बाद, उसमें आग लग गईं और इस घटना क्रम में बिजली मैकेनिक सहित तीन लोग बाल बाल बच गए। इसके बाद कार्यालय में कई घंटों तक बिल्कुल अंधेरा रहा और निगम का सारा सिस्टम ठप्प हो गया और लोग अपने सीटों को छोड़ कर बहार निकल आए।

           ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में आज सीढ़ियों के पास लगी जनरेटर व बिजली की लाइनों के बदलनें हेतु एक चेंजर लगे हुए हैं। उसमें आज सुबह करीब 11 बजे बिजली मैकेनिक काम कर रहा था तो उस वक़्त अचानक जोरदार धमाका हो गया और उसमें जाएदा आग लग और उसके आस पास  पूरा का पूरा स्थान धुआं ही धुआं हो गया के बाद तुरंत जनरेटर को बंद करवाया गया। इस घटना में बिजली मैकैनिक महेंद्र, जनरेटर ऑपरेटर राजेंद्र व एक अन्य लोग बाल -बाल  बच गए। इस धमाके की आवाज को सुन कर तक़रीबन सभी लोग अपने कार्यालय से बहार निकल आए और देखने का प्रयास किया कि आखिर हुआ क्या हैं। नगर निगम के तक़रीबन में अंधेरा छा गया और बिजली से चलने वाले सारे-सारे  उपकरण एक साथ बंद हो गए।  देखा गया हैं कि निगम कार्यालय में सभी एसी, पंखें,कंप्यूटर बिल्कुल एक साथ बंद हो गए और गर्मियों में पसीने बहाते हुए अधिकारीयों व कर्मचारियों को देखा गया और तक़रीबन कैमरे में अंधेरा सा छाया हुआ हैं करीब एक घंटे तक यह सिलसिला रहा।इस दौरान नगर निगम में काम काज ठप्प रहा।
   

Related posts

महिला को थाने में बैल्ट से पीटने के मामले में पांच पुलिस कर्मी गिरफ्तार ,जमानत पर छूटे

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में आज 50 नए केसों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 665 तक पहुंच गई हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ने आज प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x