Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखधड़ी करने के दो आरोपियों को किया अरेस्ट,लाखों का सामान बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं,  पकडे गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से सभी आरोपियों को 6 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिए गए थे। इस रिमांड के दौरान पुलिस 12 डी फ्रीज, एक वाटर डिस्पेंसर, डिजिटल वेइंग मशीन व डेढ़ लाख रूपए नगद बरामद किए हैं।

इंचार्ज अमित कुमार की माने तो शिकयतकर्ता राहुल चौहान ने एक शिकायत खेड़ीपुल थाने में दी थी कि ऑनलाइन हाट बाजार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारीयों ने 12 डी फ्रीज़, एक वाटर डिस्पेंसर, डिजिटल वेइंग मशीन मंगवा लिए और इन सामानों के  पेमेंट नहीं दिए जब उस से अपना पेमेंट लेने के लिए आया तो यह सभी लोगों ने अपनी कंपनी को बंद करके फरार हो गए। उनका कहना हैं कि इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस के आल्हा अधिकारीयो ने साइबर सेल को सौपा था।PropellerAdsजब साइबर टीम ने जांच के दौरान आरोपी सूरज डूंडाहेड़ा बॉर्डर,दिल्ली से व उसके साथी अरविन्द को नॉएडा से 9 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए हैं। उनका कहना हैं कि दोनों आरोपियों को कोर्ट  में पेश किया गया जहां से दोनों को अदालत से छह दिनों के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से 12 डी  फ्रीज, एक वाटर डिस्पेंसर ,डिजिटल वेइंग मशीन व नगद डेढ़  लाख रूपए बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को आज जेल भेज दिया गया हैं।

Related posts

कारोबारी के बेटे इशांत को किडनेप कर ले जा रहे दो आरोपितों को आगरा पुलिस ने पकड़कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए के ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 महिला सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : “ऑपरेशन मुस्कान 3” में पुलिस ने 411 बच्चों की तलाश, बच्चों को सौप कर, उनके माता -पिताओं के चेहरे पर लौटाएं मुस्कान , सीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x