Athrav – Online News Portal
नोएडा

मां ने शादी के लिए बेटी पर दवाब बनाया तो वह निर्माणधीन बिल्डिंग के 11 वी मंजिल से छलांग लगा दी, एक की मौत, दूसरी गंभीर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-96 में आज शनिवार को दो बहनों ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। सुधा नाम की महिला अपनी 19 साल की बेटी निक्की और 16 साल की पल्लवी के साथ सेक्टर-39 स्थित सदरपुर की खजूर कॉलोनी में रहती है।सुधा के पति सुभाष का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। वह एक निजी कंपनी में काम करके परिवार का गुजारा करती है।  

मां ने दोनों बहनों पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वह दोनों बहनें अभी शादी नहीं करना चाहती थीं। इसी से नाराज होकर दोनों ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इससे एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां पर उसका इलाज चल रहा है।  इसमें 19  साल की बेटी निक्की की मौत हो गई, और 16 साल की पल्लवी का इलाज इस वक़्त दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल चल रहा हैं। 

Related posts

आग लगने से हुआ अवैध तेल के कारोबार का पर्दाफाश, डीएसओ ने कारोबारी और उसकी कंपनी के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

ओखला वर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के सामने ओल्ड फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन से ज्यादा आग पर काबू पाने जुटी 

Ajit Sinha

एटीएम लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x