Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक राजेश नागर ने खत्म कराया 13  दिन से चल रहा धरना, बीपीटीपी के रेजिडेंट्स अपनी मांगों को लेकर दे रहे थे धरना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 78 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 में रहने वाले लोगों का  धरना आज 13 दिन के बाद विधायक राजेश नागर ने खत्म करवा दिया। विधायक ने मौके पर ही बिल्डर के रिप्रेजेंटेटिव को बुलाया और लोगों की मांगें पूरी करने के लिए कहा। बिल्डर के रिप्रेजेंटेटिव जल्द से जल्द अधिकांश मांगों को पूरा करने की बात कही।विधायक राजेश नागर ने क्स्ट डोर मॉल स्थित बीपीटीपी के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे पार्क फ्लोर के रेजिडेंट्स से मिलने पहुंचे। उन्हें बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2 के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि बिल्डर द्वारा उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान नहीं की जा रही हैं जिसके कारण लोग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 

राजीव ने बताया कि उन्हें बिल्डर द्वारा सब्जबाग दिखाए गए और अब वह अपने सभी वादों से पलट रहा है। जिससे उन लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह लोग बिल्डर से मिलने के लिए जाते हैं तो उनके साथ बदतमीजी की जाती है। जिससे उन्हें बेइज्जती भी सहन करनी पड़ रही है। विधायक राजेश नागर ने सभी की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद बिल्डर के प्रतिनिधि को जमकर हडक़ाया।

उन्होंने कहा कि आपको अपने वादे पूरे करने होंगे और अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाना ही होगा। आप लोग अपने फ्लैट या रिसोर्ट बेच ने के बाद अलग नहीं हो सकते हैं। आप निवासियों की सभी समस्याओं का निराकरण करें अन्यथा मुझे अन्य कदम उठाने होंगे। इस पर बिल्डर के प्रतिनिधियों ने विधायक एवं निवासियों को उनकी सभी समस्याओं को जल्दी से जल्दी दूर करने का वादा किया। जिसके बाद विधायक राजेश नागर के अनुरोध पर बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2  के निवासियों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर फतेह सिंह, रविंद्र, सुकन्या आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने नामांकन के लिए प्रत्याशी के काफिले के वाहनों व व्यक्तियों की संख्या के नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस पूर्व सांसद अवतार भड़ाना के होली मिलन समरोह में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट दूरी बनाए रखा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने से पहले सनफ्लैग की बिल्डिंग में स्थापित हो सरकारी अस्पताल: भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x