Athrav – Online News Portal
नोएडा

निर्माणाधीन ट्रीलियम डाटा सेंटर पर क्रेन की रस्सी टूटने से हादसा, नीचे खड़े दबे मजदूर, एक की मौत, पांच घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : कोतवाली सेक्टर- 126 थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ट्रीलियम डाटा सेंटर पर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला समान लिफ्ट से ऊपर चढाने जाने के दौरान क्रेन का रास्ता टूट गया जिस से लोड किया हुआ समान सीधे नीचे खड़े मजदूरों आ गिरा. इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए जिनमें  एक मजदूर की मौत हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है.

सेक्टर- 132 प्लॉट नंबर- 11, 12, 13, निर्माणाधीन ट्रीलियम डाटा सेंटर के पर लगी इसी क्रेन का रस्सा टूट जाने से लोड किया हुआ सामान सीधे नीचे आ गिरा. एडीसीपी नोएडा ज़ोन आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-132 में ट्रीलियम डाटा सेंटर का निर्माण कृष्णा बिल्ड स्टेट कंपनी कर रही है. इमारत में नीचे से निर्माण सामग्री ऊपर पहुंचाने के लिए लगाई गई क्रेन की रस्सी शुक्रवार दोपहर को टूट गई, जिससे क्रेन नीचे आ गिरी।

इमारत के नीचे काम करे पांच मजदूर इसकी चपेट में आ गए और क्रेन के नीचे दब गए। द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां संतोष यादव की मौत हो गई। जबकि अशोक कुमार, कुमोद राय, कुमोद कुमार और दिनेश यादव को इलाज जेपी हॉस्पिटल में चल रहा है. जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related posts

बीबीए के छात्र की गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा ,4 साथियों ने गला दबाकर की हत्या,ग़ाढ़ा

Ajit Sinha

ईसीएचएस कार्ड के इलाज में फर्जी तरीके से दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

यू ट्यूबर की रिहाई की मांग को लेकर बिहार का युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा और की नारेबाजी-रेस्क्यू का वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x