Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नीट की परीक्षा में फेल हो जाने के कारण छात्रा ने डिप्रेशन के कारण नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में बनी ऊंची ऊंची इमारतें सुसाइड पॉइंट बन गई है, लगातार इन इमारतों से लोग कूदकर सुसाइड कर रहे है। ऐसे ही एक मामला कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित जेपी अमन सोसायटी सोसाइटी में आया है जहाँ की बहुमंजिली इमारत से कूदकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि परीक्षा के रिजल्ट में फेल होने के चलते डिप्रेशन के कारण छात्रा ने आत्महत्या की है।  सेक्टर- 151 स्थित जेपी अमन सोसायटी के समय सनसनी फैल गई जब एक छात्रा का शव टावर नंबर- 7 के पास पड़ा हुआ मिला. लोगों ने इसकी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की, तो छात्रा की पहचान टावर नंबर- 5 में रहने वाली 22 वर्षीय संपदा पुत्री अनुज चौधरी के रूप में हुई।   

संपदा ने टावर नंबर- 7 के नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि संप्रदा ने इस साल नीट की परीक्षा दी थी उसमें फेल हो जाने के कारण वह डिप्रेशन में आ गई थी।   जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर ही कार्यवाही की जाएगी।  

Related posts

शालिनी ने जिस अमन को अपना सहारा माना, उसी ने ले ली उसकी जान और खुद भी फांसी पर लटक कर दे दी अपनी जान।

Ajit Sinha

कुर्क जमीन को बेचने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी मामले में फरार 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश कोलकाता से अरेस्ट।

Ajit Sinha

गायब मासूम दक्ष का शव नहर में मिला, गुस्साए लोगो ने शव रखकर लगाया जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x