Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हिस्ट्रीशीटर नागेश हत्याकांड के दो शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल, 15 लाख में सुपारी लेकर की थी हत्या

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा जोन 3 क्षेत्र में स्थित कोतवाली जेवर पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हत्या के आरोपी दो बदमाशों के बीच हुई नीमका गांव में आम के बाग में मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए. दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है, पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है. पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए  ले जाए जा रहे दोनो बदमाशों का नाम सोमेश और प्रवीण है.

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली की नीमका गांव से कुछ दूरी पर टप्पल रोड़ पर नागेश के हत्यारोपी घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पहुंच कर घेराबंदी कर  दोनों बदमाश सोमेश और प्रवीण को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को साथ लेकर एक जगह से अवैध हथियारों की रिकवरी करने गई थी। वहां आरोपियों ने मौका पाते ही अपने हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों पर फायर किया, जिसमें वे दोनों घायल हो गए।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि सोमेश और प्रवीण दोनों शार्प शूटर है और सुपारी लेकर हत्याएं करते है. पूछताछ के दौरान दोनों बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर हिस्ट्रीशीटर नागेश उर्फ बिलोरी की गोली मारकर हत्या की थी। उन्होंने बताया कि  नीमका निवासी चमन की नागेश उर्फ बिलोरी से जमीन को लेकर विवाद था, जिसके चलते रंजिश चली आ रही थी. जिसमें चमन, सोमेश और प्रवीण को नागेश हत्या करने का 15 लाख रुपये में दी थी। जिसके सोमेश और प्रवीण ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर नागेश उर्फ बिलोरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी । पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 पिस्टल, एक तमंचा खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस और चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मोटर साईकिल को नागेश कि हत्या में इस्तेमाल किया गया था। 

Related posts

प्रॉपर्टी डीलर पिता की लाइसेंसी पिस्टल से क्लास में साथ पढ़ने वाले दोस्त को गोली मार दी, हालत नाजुक, दो नाबालिग अरेस्ट।

Ajit Sinha

कार में आग लगते कार से उतर गए मां-बेटे, बच गई जान, कार हुई जल कर ख़ाक-वीडियो देखें

Ajit Sinha

प्रतिमा के अनावरण के बाद, शिलापट्ट पर दर्ज सीएम, राज्यसभा सांसद, विधायक के नाम पर काला पेंट लगाने पर केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x