Athrav – Online News Portal
दिल्ली पंजाब हरियाणा

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा से मुलाकात की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सोनाली फोगाट के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सबसे पहले तो बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के निधन पर शोक जताया और सांत्वना दी। सोनाली फोगाट के परिजनों ने दोनों मुख्यमंत्रियों के सामने इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोनाली फोगाट देश की जानी मानी हस्ती थीं। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिवार को लग रहा है कि पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। गोवा और हरियाणा में बीजेपी की सरकार होने पर भी सीबीआई जांच नहीं की जा रही है। जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच कर हत्याकांड के पीछे की वजहों से पर्दा उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट के परिवार को लग रहा है कि कहीं न कहीं कुछ लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सोनाली फोगाट का नाम ड्रग्स से जोड़ कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी के नेता भी सोनाली फोगाट के परिवार से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि साजिश के तहत किसे बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र, हरियाणा और गोवा में बीजेपी की सरकार है। फिर भी केस की जांच सीबीआई को नहीं दी जा रही है। जल्द से जल्द परिजनों की सीबीआई जांच की मांग मान लेनी चाहिए।

Related posts

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी बाड्रा में इंदिरा गांधी की झलक, उत्तरप्रदेश की बेटी भी और बहू भी, जानें कैसी है प्रियंका गांधी की निजी जिंदगी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान से 50,000 रुपये के इनामी और शिक्षक का हत्या करने वाले बदमाश को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज तेलंगाना के नौ जिला भाजपा कार्यालयों के भूमिपूजन में वीडियो कांफ्रेंसिंग केजरिए से भाग लिया

Ajit Sinha
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x