Athrav – Online News Portal
नोएडा

बहुमंज़िली पर्ल प्लाजा कंपनी के दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया ।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : पॉश बाजार सेक्टर-18 में के ब्लाक स्थित पर्ल प्लाजा बिल्डिंग में आग लग गई। आग सेकंड फ्लोर के फाल्स सीलिंग से शुरू हुई और वहां बन रहे आफिस में लगी और फैलती चली गई. ऑफिस बंद था, लेकिन ऑफिस में दस लोग मौजूद थे जो आग और धुएं में फंस गए । फायर विभाग ने हाइड्रोलिक की मदद से फायर सिस्टम का प्रयोग करते हुए रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया इस दौरान फायर सेफ्टी आफिसर भी धुएं की चपेट में आ गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 फायर बिग्रेड गाड़ियों कई घंटो की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  फायर विभाग के कर्मचारी हाइड्रोलिक की मदद से आग और धुएं में फंसे लोगों रेस्क्यू कर बाहर निकालते हुए इस दौरान रेस्क्यू टीम में शामिल फायर सेफ्टी आफिसर नारायण भी धुएं की चपेट में आ गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ  उनका इलाज किया जा रहा है। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों और फायर सिस्टम का प्रयोग करते हुए आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग की वजह शॉट शर्किट बताई जा रही है। तीन फ्लोर के इस प्लाजा में करीब 50 से ज्यादा ऑफिस है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर कॉमर्शियल शो रूम है। आग लगने के साथ ही सारे आफिस खाली करा लिए गए है। आग की वजह से काफी धुआं है।
 
पर्ल प्लाजा बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर कंपनी में काम करने वाले बसंत ने बताया कि आग लगते ही वो और उसके दो साथी नीचे की तरफ बाहर गए। लेकिन एक गार्ड इमारत में ही फंस गया। धुआं ज्यादा होने की वजह से वह घबरा गया और बाहर नहीं आ पा रहा था। चौथी बार में रेस्क्यू टीम और हम सभी ने मिलकर गार्ड को बाहर निकाला वे अब सुरक्षित है। रेस्क्यू टीम ने हिना, रानी , मुनेश देवी, कुमार हर्ष, मजहर, प्रकाश मिश्रा, प्रीति कुमारी, गौरव भाटी को फायर सेफ्टी ऑफिसरों ने रेस्क्यू किया है. ये सभी पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि आग की वजह से तीन से चार आफिस पूरी तरह से जल खाक हो गए है।

Related posts

कई महीने से सैलरी न मिलने से त्यौहार का वक्त पर जेब खाली मजदूरों के सब्र का पैमाना टूटा,किया नारेबाजी और प्रदर्शन

Ajit Sinha

हेलीपैड ग्राउंड पर 14 दिसंबर को जरूर पहुंचे जहां गुलदाउदी फ्लावर शो का आयोजन हो रहा है।

Ajit Sinha

गौर सिटी सोसायटी के 16 एवेन्यू के दो फ्लैट में लगी आग, अफरातफरी का माहौल-लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x