Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विकृत मानसिकता वाले शख्स ने फीमेल डॉगी से किया कुकृत्य , पकड़े जाने पर तीसरी मंजिल से फेंका,अरेस्ट। 


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: विकृत मानसिकता के चलते एक शख्स में फीमेल डॉगी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। ये घटना ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा-2 के सेक्टर अल्फा-2 की है. जब वह कृत्य को अंजाम दे रहा था। उसे समय पर उसके पड़ोसियों ने देख लिया, और शोर मचा दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। लोगों की भीड को देख,उसे शख्स ने फीमेल डॉगी को छत से नीचे फेंक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई,  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपी का नाम सोनवीर है,  जो मथुरा का रहने वाला है और यहां पर सेक्टर अल्फा 2 में किराए के मकान में रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। कोतवाली बीटा 2 पुलिस के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था। थाने में दर्ज किए गए शिकायत के अनुसार आरोपी सोनवीर ने एक देसी फीमेल डॉगी को गली से पकड़ा और उसे  अपने फ्लैट पर ले गया और डॉगी के पैर बांध कर और बालकनी में ले जाकर यह कृत्य को अंजाम दे रहा था.

अचानक पड़ोस में रहने वाले दंपती ने उसकी हरकत को देख लिया और शोर मचा दिया.  मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई.  भीड़ को देख आरोपी फिमेल डॉगी को अपने साथ छत पर ले गया और तीसरे फ्लोर से नीचे फेंक दिया. कुत्ते को गंभीर चोटें आई हैं. इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने आरोपी सोनवीर के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा-377 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related posts

प्रेमिका शादी का दबाव बना और बहन की सम्पति में से हिस्सा मांग रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को फेंक दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हत्या के मुकदमे में 16 साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच- 30 ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणाः ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी में दो रंगे हाथों गिरफ्तार, कई गुणा ज्यादा रेट पर कर रहे थे सेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x