Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीबाबाद : फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना, राजकुमार का हत्या का कारण बना, क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने चार लड़कों किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने टूर एंव ट्रैवल एजेंसी के मालिक की हत्या की गुथ्थी मात्र 48 घंटों में ही सुलझा लेने का दावा किया हैं इस प्रकरण में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार किया  हैं। पुलिस की मानें तो बीते 17 अगस्त की  सुबह के वक़्त एक गाडी में राज कुमार की लाश मिली थी और उसके शरीर पर चाकुओं के अनगनित निशान मिले थे।

                                        क्राइम ब्रांच प्रभारी जसबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक कालोनी निवासी राज कुमार की पिछले छह महीनें पूर्व में फेसबुक पर न्यू जनता कालोनी ,फरीदाबाद निवासी महिला से दोस्ती हुई थी और बाद में उसका एक दूसरे से मिलना जुलना शुरू हो गया था  व उसके बाद  उसका महिला के घर आना जाना शुरू हो गया था।

                                          उनका कहना हैं कि  राजकुमार जायदात्तर अपना वक़्त अपने महिला दोस्त के साथ उसके घर पर ही गुजरता था और वहीँ पर शराब  पिता व खाना भी खाता था यह सब महिला के दोनों बेटे  रोहित व राहुल को बिल्कुल पसंद नहीं था वावजूद इसके राजकुमार ने दोनों बेटों पर  बीच -बीच में गलत कॉमेंट करता था जॉकी और जाएदा बुरा लगता था। उनका कहना हैं कि रोहित व राहुल ने यह बातें अपने दोस्तों से  शेयर की और राजकुमार की हत्या करने के लिए राजी कर लिया और उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली ।
                                     उनका कहना हैं कि राजकुमार बीते 16 अगस्त की रात को  महिला दोस्त के घर पर गया हुआ था और वहां पर उसने जमकर शराब पी और देर तक वहां पर राजकुमार रुका भी था इस दौरान रोहित व राहुल अपने दो साथी अरविन्द व एक अन्य को घर पर बुला लिया और योजना बध तरीके से जैसे राजकुमार गाडी में बैठ कर अपने घर जाने के लिए वहां से निकला की रोहित , राहुल ,अरविन्द व एक अन्य शख्स  ने उन्हें पकड़ लिया और उसपर चाकुओं से ताबड़ तौर हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत  हो गई थी।

Related posts

संगठित अपराध पर एसटीएफ हरियाणा का कड़ा प्रहार: दो महीनों में 145 अपराधी गिरफ्तार, कई कुख्यात गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी के एक होटल में अपने ही गर्ल फ्रेंड की गला काट कर हत्या करने की कोशिश की, आरोपित फरार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस ने जमा करवाया 1 करोड़ 35 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x