Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लूटपाट का विरोध करने और शोर मचाने पर नीलम शुक्ला की गई थी हत्या, आरोपित अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में स्थित छिजारसी कॉलोनी में हुई 36 वर्षीय नीलम शुक्ला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को अरेस्ट किया है.आरोपित ने नीलम शुक्ला की हत्या लूटपाट का विरोध करने और शोर मचाने पर की थी.पुलिस ने पकडे गए आरोपित के पास से नीलम का लूटा हुआ मोबाइल फोन, कानों का कुंडल, खून से सने कपड़े और अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आनंद कुमार कासगंज का निवासी है,सेक्टर- 63 कोतवाली पुलिस ने उसे सेक्टर- 62 गोल चक्कर के पास से देर रात नीलम शुक्ला की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया है। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल साद मियां खान बताया कि आनन्द कुमार को किराए पर कमरा चाहिए था। इसके लिए वह गली में घूम रहा था गत 31 अगस्त को वह अवधेश के मकान के सामने से निकला। वहां किराए पर खाली का बोर्ड लगा था। ये देखकर वह वापस अपने दोस्त किशनवीर के किराए के कमरे पर रुक गया। एक सितंबर को दोबारा वह सुबह के समय करीब साढ़े सात बजे अवेधश के घर गया। उसने बोला कि कमरा किराए पर चाहिए। अवधेश ने मना कर दिया और घर के अंदर चला गया।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि आरोपित काफी देर तक गली में घूमता रहा। अवधेष और उसी मकान में किराए पर रहने वाले और लोगों के आफिस जाने के बाद वह चुपचाप ऊपर के फ्लोर पर जाकर छिप गया। इसके बाद बच्चे भी स्कूल गए। आरोपित आनन्द ने मौका पाकर अवधेश के मकान में घुस गया और लूटपाट करने की कोशिश की। जिसका नीलम ने विरोध करते हुए शोर मचाने लगी, जिससे आरोपित घबरा गया की आसपास के लोग पकड़ न ले। आरोपित ने नीलम पर हथियार से वार कर नीलम की हत्या कर दी और मोबाइल, कानों के कुंडल लेकर फरार हो गया था ।

Related posts

शख्स ने पहले पत्नी की, फिर बेटा और बेटी की पिटाई की,फिर बेटे की कंधे में मारी गोली, फिर खुद सिर में गोली कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

दहेज़ लोभियों ने एक और नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी, परिजनों ने किया रोड जाम,की नारेबाजी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: लकड़ी का खिलौना बनाने की कंपनी में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपयों का माल जल कर खाक-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x